प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार के विरोध में माकपा ने जामुड़िया बीडीओ कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन





 जामुडिय़ा : जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक दो स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार और उचित लोगों को मकान पाने वालों को वंचित करने सहित ओर कई मांग को लेकर मंगलवार को माकपा ने बीडीओ कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रर्दशन किया. इस विरोध प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य यह था कि इस विधानसभा क्षेत्र में ऐसे कई ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना मे व्यापक भ्रष्टाचार हुआ है वह यह कि जिनके पास पक्का मकान है या दो मंजिला मकान भी है उन्हे ही प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान मिले हैं ,ओर जिन्हे इस योजना की सबसे अधिक आवश्यकता है उन्हे इस योजना से वंचित रखा गया है. प्रधानमंत्री आवास योजना में कई नाम दर्ज है,लेकिन मिट्टी के घरों में रहने वाले सभी गरीब अभी भी वंचित हैं .उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इंदिरा आवास योजना में वंचित गरीबों को नामांकित नहीं किया गया तो वे एक बड़े आंदोलन शुरू करेंगे. मौके पर माकपा नेता मनोज दता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार आने के बाद चारो तरफ के दुर्नीति ही हुआ है . आवास योजना शाशक दल के पंचायत प्रधान पंचायत सदस्य ओर पोरसभा में कार्य करने वाले लोगों को मिल रहा है, ओर जिन लोगों की इसकी जरूरत सबसे अधिक है. उन्हे यह नहीं मिल रहा है, जब तक हम बीडीओ यह अश्वासन नहीं देता है कि जो इनके हकदार है उन्हे दिया जायेगा ,तब तक हमलोगो को यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा .मौके पर तापस कवि,सुकुमार संगुई , काजल बाउरी, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन