जामुड़िया - जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या सात स्थित जामुड़िया से हरिपुर जाने वाले मुख्य सड़क दमोदरपुर ग्राम निवासी शेख लतीफ नामक एक व्यक्ति रविवार प्रातः एक बाईक की चपेट में आने से जख्मी हो गया .इस घटना को लेकर स्थानिय ग्राम निवासी ने करीब आधा घंटा सड़क अवरोध कर दिया ,जिसके कारण सड़क के दोनों तरफ गाड़ियो की लम्बी कतार लग गई. मौके पर घायल हुए व्यक्ति के एक परिजन शेख रजक ने बताया कि हमारे चाचा आज सुबह अपने घर से निकल सड़क पार कर पास के ही एक तालाब मे किसी कार्य के लिए जा रहे थे, उसी समय तेज गति से एक बाइक जामुड़िया से हरिपुर की ओर जाने के समय उसके चपेट मे आने पर जख्मी हो गये. इसके साथ ही साथ बाईक चालक को भी चोट लगी है .दोनों लोगों को इलाज के लिए अखलपुर स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया . सड़क अवरोध करने का मुख्य कारण यह है कि यह पर कोई बेरिकेट एवं ब्रेकर नहीं है, जिसके कारण बहुत बार सड़क दुर्घटना हो चुकी है. हमलोगो की मांगे है कि यहाँ पर ब्रेकर ओर बेरिकेट की वयवस्था होनी चाहिए. पुलिस द्वारा हमलोगो से इसके लिए एक लिखित पत्र देने के लिए कहा गया है. मौके पर जामुड़िया थाना और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझा कर सड़क अवरोध हटाया गया, ओर बाईक को अपने कब्जे में लिया.


0 टिप्पणियाँ