सुरक्षा कवच योजना के तहत घर-घर जायेंगे दीदी के दूत :मंत्री प्रदीप मजूमदार




दुर्गापुर : पंचायत चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस नई योजना ला रही है. 11 जनवरी से तृणमूल ‘दीदी की सुरक्षा कवच’ परियोजना के साथ मैदान में उतर रही है. राज्य की पंचायत व कृषि मंत्री प्रदीप मजूमदार ने रविवार को गांधी मोड़ स्थित सिद्धू कानू स्टेडियम स्थित तृणमूल पार्टी कार्यालय में इसकी जानकारी दी. मौके पर राज्य के कानून मंत्री मलय घटक एसबीएसटीसी के चेयरमैन सुभाष मंडल सहित कई नेता मौजूद थे. मंत्री ने बताया कि  ‘दीदीर सुरक्षा कवच’ कार्यक्रम के तहत तृणमूल के साढ़े तीन लाख स्वयंसेवक राज्य के हर व्यक्ति के घर जाएंगे. लोगों से बातें करेंगे. सरकारी परियोजना का विवरण पूछेंगे, यह कार्यक्रम दो माह तक चलेगा. ऐसे में प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी पंचायत के सामने जोर शोर से जनसंपर्क करने जा रही है. प्रोजेक्ट के जरिए तृणमूल पंचायत चुनाव से पहले जनसंपर्क में बड़े पैमाने पर शामिल हो रही है.  कार्यक्रम में तृणमूल के 3.5 लाख स्वयंसेवक ‘दीदी के दूत’ के रूप में राज्य के 10 करोड़ लोगों के घर पहुंचेंगे. लोगो को सरकार की 15 ‘फ्लैगशिप’ परियोजनाओं का ब्योरा बताएंगी.  ‘दीदी के दूत’ यह भी जानना चाहेंगे कि कहीं प्रोजेक्ट मिलने में कोई दिक्कत तो नहीं है. अगर संबंधित व्यक्ति के पास इस संबंध में कोई सुझाव है तो भी दीदी के दूत इसे रिकॉर्ड करेंगे. उसके बाद एप के जरिए यह केंद्रीय नेतृत्व के पास आ जाएगा. उन्होनों कहा की, राज्य सरकार ‘जॉय बांग्ला’, ‘एक्यश्री’, ‘शिष्यसाथी’, ‘जुवश्री’, ‘निज गृह निज भूमि’, ‘खाद्यसाथी’, ‘कन्याश्री’ जैसे 15 ‘फ्लैगशिप’ प्रोजेक्ट्स से लोगों तक पहुंचेगी. उससे 10 दिनों तक गांव में रात बिताएंगे. जनसंपर्क का दौर जारी रहेगा. रात्रि विश्राम के बाद दीदी के दूत उनके घर पहुंचेंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर