Slide 1 Slide 2 Slide 3

मैथन स्टील एन्ड पावर लिमिटेड द्वरा निशुल्क मेगा नेत्र जाँच शिविर का आयोजन






सालानपुर-मैथन स्टील एन्ड पावर लिमिटेड (एमएसपीएल) देंदुआ के तत्वाधान में तथा राउंड टेबल इंडिया के सहयोग से रविवार को एमएसपीएल कारखाना देंदुआ प्रांगण में लायंस क्लब चिरकुंडा द्वारा निशुल्क मेगा नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया, आयोजन में लगभग 700 मरीजों को मुफ्त नेत्र जांच, दवा तथा चश्मा दिया गया वही मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए रोगियों का चयन किया गया, सभी मोतियाबिंद मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। कार्यक्रम का सुभारम्भ मुख्यातिथि विवेकानंद मिशन आसनसोल स्वामी समातमानंद महाराज जी, मैथन एलॉयज ग्रुप चैयरमैन सुभाष अग्रवाला एवं एमएसपीएल निदेशक कौशल अग्रवाला ने संयुक्त रूप से दीपप्रज्वलित कर किया। मैथन स्टील एन्ड पावर लिमिटेड निदेशक कौशल अग्रवाला ने कहा मैथन स्टील एन्ड पावर लिमिटेड द्वारा प्रतिवर्ष सीएसआर कार्यक्रम के तहत नेत्र जाँच, मोतियाबिंद ऑपरेशन, रक्तदान एवं हैंडीकैप को कृत्रिम पैर एवं साइकिल उपलब्ध कराया जाता है, साथ ही क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विकास कार्य भी किया जाता रहा है। उन्होंने कहा मैथन स्टील एन्ड पावर लिमिटेड नित नए उचाईयों को छू रही है जिसमें मेरे अभिभावक, मज़दूर समेत क्षेत्र के समाजसेवियों का बहुमूल्य योगदान रहा है, ऐसे में हमारा सामाजिक दायित्व की दायरा और भी बढ़ जाती है, आज यहाँ आये सभी मरीजों का निःशुल्क इलाज किया गया है, चिकित्सक के परामर्श के बाद सभी मोतियाबिंद मरीजों का जल्द ही मुफ्त ऑपरेशन किया जाएगा। मौके पर मैथन स्टील एन्ड पावर लिमिटेड चैयरमैन बिनोद कुमार अग्रवाला, निदेशक मधुर अग्रवाला, एमएसपीएल (जीएम) विजय साव समेत केएल रूँगटा लायंस क्लब चिरकुंडा का सराहनीय योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने