आसनसोल थोक मंडी बाजार में अतिक्रमण कर कब्जा करने वाले को विक्रेताओं को स्थानांतरण होने वाली मंडी में नहीं मिलेगी जगह - अमरनाथ चटर्जी



आसनसोल : आसनसोल बाजार के मछली,सब्जी और फल के थोक मंडी के स्थानांतरण करने के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। आसनसोल नगर निगम के द्वारा जहां थोक मंडी को स्थानांतरण किया जा रहा है। उसको लेकर एक और जहां वेजीटेबल एंड फ्रूट वेलफेयर एसोसिएशन ने इस पर एतराज जताया है। एसोसिएशन का कहना है कि थोक मंडी बाजार में 400 थोक विक्रेता है। वही 40 लोगों को नगर निगम थोक मंडी में स्थानांतरण करेगी। बाकी लोग कहां जाएंगे। इसलिए वे लोग उस जगह पर नहीं जाएंगे।इसकी जानकारी उन्होंने नगर निगम के मेयर और जिला प्रशासन एस अरुण प्रसाद को दे दी है। लेकिन बुधवार को नगर निगम के चेयरमैन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आसनसोल बाजार के थोक मंडी में जो भी मछली, सब्जी और फल विक्रेता अतिक्रमण कर जमीन को कब्जा कर व्यवसाय कर रहे हैं। उनको थोक मंडी में शिफ्ट नहीं किया जाएगा।उन्हें वहां दुकान आवंटित नहीं की जाएगी। आसनसोल नगर निगम ने सरकारी स्तर पर एक लिस्ट बनाई है। इस लिस्ट के अंतर्गत जो भी व्यापारी आएंगे। उनको थोक मंडी में स्थानांतरित किया जाएगा। जो लोग अतिक्रमण कर जमीन पर कब्जे का व्यवसाय कर रहे हैं।उन्हें स्थानांतरित नहीं किया जाएगा। अब देखना है कि नगर निगम के चेयरमैन के इस बयान के बाद सब्जी और फल एसोसिएशन अपना अगला कदम क्या उठाता है। गौरतलब है कि आसनसोल नगर निगम के द्वारा फल सब्जी और मछली के थोक मंडी को काली पहाड़ी स्थित नेशनल हाईवे 2 पर बना एसबीएसटीसी के बस टर्मिनल में थोक मंडी को स्थानांतरण करना चाह रहा है। जिसके लेकर कार्य भी शुरू की कर दी गई है। जल्द ही यह थोक मंडी वहां स्थानांतरित कर दी जाएगी। लेकिन इसी बीच जगह के अपर्याप्त होने को लेकर फ्रूट एवं सब्जी वेलफेयर एसोसिएशन ने विवाद खड़ा कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात