जामुड़िया के चप्पे-चप्पे में जाएंगे दीदी के दूत: विधायक हरेराम सिंह

दीदी की सुरक्षा कवच बनेगी उनकी 15 योजनाएं







जामुड़िया-गुरुवार को जामुड़िया के विधायक कार्यालय में विधायक हरेराम सिंह ने एक संवादाता समेलन का आयोजन किया . इस संवाददाता सम्मेलन में विधायक हरेराम सिंह,आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी सह ब्लाक एक टीएमसी अध्यक्ष सुब्रतो अधिकारी, जामुड़िया ब्लॉक दो के अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा, जामुड़िया तृणमुल महिला ब्लॉक एक अध्यक्ष राखी कर्मकार, ब्लाक दो तृणमूल महिला अध्यक्ष पुतुल बैनर्जी, दिनेश चक्रवर्ती संदीप सिन्हा सहित अन्य लोग उपस्थित थे. विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा हम सभी कार्यकर्ताओं को आदेश दिया गया है कि अपने अपने क्षेत्र में दीदी का सुरक्षा कवच बन कर आम जनता के घर घर जाना है .दीदी के प्रकल्प के आधार पर विभिन्न आम जनता के घर घर जाकर दीदी के दूत बनकर जाना है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आम जनता के लिए 15 योजनाओं के बारे में लोगों से रूबरू करना है, किन लोगों को योजनाओं का लाभ मिला है और किन लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिला है उनके पास भी जाना है, और कैसे उन लोगों को मुख्यमंत्री की आम योजना जनता के लिए योजनाओं का लाभ मिले उनको जाकर बताना है. खाद्य आवास सुरक्षा, स्वास्थ्य सामाजिक सुरक्षा के ऊपर ज्यादा जोर दिया जा रहा है .15 योजनाओं में से खाद्य साथी, स्वास्थ्य साथी, बांग्ला आवास योजना, निजी भूमि निज गृह योजना ,कन्याश्री, शिक्षा श्री, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, लक्ष्मी भंडार, कृषक बंधु, मानव पेंशन, जय बांग्ला पेंशन योजना के तहत किन-किन जनता को लाभ मिला है और किन को नहीं मिला है इस सब की जानकारी आम जनता को देनी है और आम जनता को लाभ कैसे मिले यह भी लाभ पहुंचाना है .हम लोग जामुड़िया तृणमूल कांग्रेस की पूरी टीम जामुड़िया के चप्पे-चप्पे में आम जनता के पास जाएगी और दीदी ने जो हम लोगों पर भरोसा किया है अपने दूत के रूप में उस जिम्मेवारी को पूरा निभाएंगे .जामुड़िया के विधायक ने कहा कि जामुड़िया के विकास के लिए चांदा मोड़ से लेकर जामुड़िया बस स्टैंड तक जो सड़क सड़क खराब हो चुकी है उनकी मरम्मत के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, बहुत जल्द सड़क का कार्य भी रूपांतर रूप ले लेगा. जामुड़िया में और भी विभिन्न प्रकल्प के तहत कार्य आरंभ होने वाला है,जामुड़िया के विकास के लिए हम लोग हर समय तत्पर रहते हैं और रहेंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात