सांसद सौमित्र खान और पत्नी सुजाता मंडल तलाक के मामले में बांकुड़ा कोर्ट पहुंचे






बांकुड़ा- बिष्णुपुर से भाजपा सांसद सौमित्र खान और उनकी पत्नी तृणमूल नेता सुजाता मंडल तलाक के मामले में बांकुड़ा जिला अदालत में पेश हुए. कोर्ट के आदेश पर दोनों पक्ष सोमवार को जिला कोर्ट में पेश हुए.संयोग से सौमित्र की पत्नी् सुजाता पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान कलकत्ता में 21 दिसंबर 2020 को बीजेपी छोड़कर तृणमूल में शामिल हो गईंं थी उसके 

बाद दोनों पक्षों के बीच संबंध बिगड़ गए तो वे अलग-अलग रहने लगे सौमित्र खान ने पिछले साल जनवरी में इस संबंध में केस भी दर्ज कराया था उस वक्त सुजाता खान ने कहा था कि वह तलाक नहीं चाहती हैं, हालांकि अगली बार वे 'आपसी तलाक' के रास्ते पर भी चल पड़े..इस दिन सौमित्र की पत्नी सुजाता मंडल लाल बॉर्डर वाली सफेद साड़ी, आंखों पर धूप का चश्मा और माथे पर एक बड़ी सी बिंदी लगाकर अदालत में आईं. कोर्ट से बाहर आकर पत्रकारों का सामना करते हुए उन्होंने कहा, 'हम भारतीय न्याय प्रणाली और अदालतों का सम्मान करते हैं कोर्ट ने तलब किया था, इसलिए यहां आये है जज ने दोनों पक्षों के वकीलों की मौजूदगी में बात की हालांकि, वह सौमित्र खान के बारे में बात करने को राजी नहीं हु ई . साथ ही उनकी तलाक की कोई 'डिमांड' है क्या ? पत्रकारों के इस सवाल के जवाब में सुजाता ने कहा, 'मेरी कोई मांग नहीं है.' उन्होंने कहा कि मामला आपसी तलाक को लेकर चल रहा है.हालांकि सौमित्र खान ने पत्रकारों के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया, लेकिन उनके वकील सोमनाथ रॉयचौधरी ने कहा कि तलाक का मामला अदालत में "अतिशीघ्र पूरा करने का अनुरोध" किया गया है . जज ने दोनों पक्षों को सुनाहै उन्होंने उम्मीद जताई कि यह मामला एक महीने के भीतर सुलझ जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात