दिल्ली मैं 'सिर शर्म से झुक जाने वाला मामला",नए साल पर महिला को 7 km तक घसीटा



नई दिल्ली: दिल्ली में नए साल के दिन एक 20 वर्षीय महिला की मौत हो गई जब नशे में धुत एक व्यक्ति की कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और उसे कई किलोमीटर तक घसीटता ले गया। घटना के सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि महिला अंजलि इस भीषण हादसे के बाद मारुति सुजुकी बलेनो के नीचे फंस गई है। 

नशे में धुत पांच लोगों की कार उसे कम से कम 7 किलोमीटर तक घसीटती रही। 




पुलिस को महिला का शव बिना कपड़ों और हाथ-पैर टूटे हुए मिला। 

हालांकि पुलिस का कहना है कि यह तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला लग रहा है। 

NCW ने दिल्ली पुलिस से एक रिपोर्ट मांगी है जिसमें पूछा गया है कि क्या कार द्वारा खींची गई महिला का यौन उत्पीड़न किया गया था।

महिला को कार के नीचे 7 किलोमीटर तक घसीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मंगोलपुरी के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल भेज दिया गया है। 

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) "हरेंद्र कुमार सिंह, ने कहा कि पीड़िता का पैर कार के एक पहिये में फंस गया और उसे करीब 7 किलोमीटर तक घसीटा गया। उसके कपड़े फटे हुए थे और रविवार सुबह पुलिस ने उसका नग्न शव बरामद किया।

पुलिस ने तहकीकात चालू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात