Slide 1 Slide 2 Slide 3

भजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने आसनसोल दक्षिण विधानसभा के तीन ग्राम पंचायतों में 500 लोगो को कम्बल प्रदान किये.




 रानीगंज/आसनसोल दक्षिण के भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रानीगंज के बांसड़ा, मंगलपुर के झाटीडांगा और नूतन एगरा इलाकों में 500 कंबल वितरण किया। एवं कहां की शीतकाल के मौसम में ठंड की कहर से बचने के लिए जरूरतमंद लोगों को ऊनी वस्त्र कंबल प्रदान किए जा रहे हैं असहाय जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवा भी प्रदान की जा रही है। कहा कि गरीब असहाय लोगों को उपेक्षित मत समझो सभी लोग अपना नैतिक दायित्व का पालन करें अपने क्षेत्र के गरीब असहाय लोगों कि अवश्य मदद करके पुण्य का भागीदार बने एवं सेवा के काम में आगे बढ़े। इस मौके पर कंबल करते हुए कहा कि बार-बार ममता बनर्जी जय श्रीराम के नारों से नाराज हो जाती हैं यह उनकी समझ से परे है उन्होंने कहा कि वह रेलवे का कार्यक्रम था नरेंद्र मोदी की वजह से बंगाल को वंदे मातरम भारत ट्रेन मिली ऐसे में वहां पर तीन से चार हजार लोग उपस्थित थे जिनको इस बात की भारी खुशी थी एक हिंदू होने के नाते जय श्री राम बोलना हमारे संस्कार हैं और यह कोई अपराध नहीं है ऐसे में ममता बनर्जी बार-बार गुस्सा क्यों हो जाती हैं यह उनकी समझ से परे है उन्होंने साफ कहा कि अगर ममता बनर्जी को इससे कोई समस्या है तो वह आने वाले समय में ऐसे किसी कार्यक्रम में ना आए केंद्र सरकार या केंद्र सरकार के अधीन संस्थाएं खुद ही इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर लेंगे। इस अवसर पर तीन इलाकों में मिलाकर 500 जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया.इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष परिमल माझी,पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप गोप आदि उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त