गुजरात में भाजपा के रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन पर भाजपा कार्यकर्ता आसनसोल में उतरे सड़क पर, ढोल नगाड़े के साथ गुलाल खेलकर मनाई जश्न






आसनसोल :/गुजरात में भाजपा 27 साल सत्ता में रहने के बावजूद भी प्रचंड बहुमत के साथ कई रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की है। हालांकि भाजपा दिल्ली के एमसीडी और हिमांचल प्रदेश की चुनाव हार गई है। इसके बावजूद भी गुजरात के प्रचंड बहुमत के आगे यह हार भाजपा कार्यकर्ताओं के सामने बौना पर गया है।इस खबर से आसनसोल के भाजपा कार्यकर्ता गुरुवार की शाम सड़क पर उतर गए। एक और जहां बर्नपुर के बारी मैदान से भाजपा प्रदेश नेता पवन सिंह के नेतृत्व में ढोल नगाड़े के साथ एक जुलूस निकाला गया। एक दूसरे को अबीर लगाकर जश्न मनाई गई। यह जुलूस बारी मैदान से शुरू होकर स्टेशन रोड होते हुए त्रिवेणी मोड़, बस स्टैंड से होकर पुनः बारी मैदान में समाप्त समाप्त हुई। इस मौके पर पवन सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में माकपा का जो 32 साल शासन करने का रिकॉर्ड था।भाजपा ने गुजरात में इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इसके अलावा अभी तक गुजरात विधानसभा चुनाव में माधव सिंह सोलंकी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी 149 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस रिकॉर्ड को भी भाजपा ने तोड़ दिया।इससे साबित होता है कि गुजरात की जनता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर आंख मूंद कर विश्वास करती है। गौरतलब है कि समाचार लिखे जाने तक भाजपा 156 सीटों पर आगे चल रही थी। वहीं दूसरी ओर भाजपा ट्रेड सेल के नेता सुब्रत घांटी के नेतृत्व में आसनसोल न्यायालय के समीप घड़ी मोड़ के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस जीत की खुशी में एक दूसरे को अभी लगाकर जश्न मनाई। इस मौके पर जटाशंकर तिवारी, मोहन हेला, परिमल पाल, सुशीला यादव अंसारी के अलावा दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता