रांनीगंज-कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के टैगोर मेमोरियल हॉल में आज कोल इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक संरक्षा(सेफ्टी) नारायण दास के मुख्य आतिथ्य में 'संरक्षा दीक्षा कार्यक्रम' का आयोजन किया गया. उल्लेखनीय है कि उक्त कार्यक्रम के माध्यम से ईसीएल के सभी कोलियरी प्रबंधकों को खान सुरक्षा संबंधी विशिष्ट जानकारी और प्रशिक्षण दिया गया.अपने संबोधन में श्री दास ने कहा कि कोयला खनन हमेशा से जोख़िम भरा काम रहा है ,क्योंकि हम एक प्रकार से प्रकृति के विरुद्ध कार्य कर रहे होते हैं. ऐसे में खान सुरक्षा और शून्य दुर्घटना का लक्ष्य हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है ,और हम सभी को सम्मिलित प्रयास करके इसे हासिल करना है ग़ौरतलब है कि कोल इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक नारायण दास का स्वागत करते हुए कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि यह हमारे क्षेत्र का सौभाग्य है कि इतने पावन उद्देश्य के साथ कार्यकारी निदेशक महोदय का स्वयं हमारे बीच आगमन हुआ है. उन्होंने आगे कहा कि आपके आगमन एवं आशीर्वचन से कंपनी के सभी कोलियरी प्रबंधकों में खान सुरक्षा के प्रति नूतन ऊर्जा संचरित हुई है जो हमें अपेक्षित लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करेगा.इस मौके पर कोल इंडिया लिमिटेड से आये आईएसओ श्री राहुल सरकार व श्री विक्रम दास उपस्थित रहे. साथ ही, ईसीएल मुख्यालय से पधारे आईएसओ श्री अशोक कुमार सहित कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय संरक्षा अधिकारी श्री माधब बनर्जी व खान सुरक्षा से जुड़े अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.


0 टिप्पणियाँ