श्रमिक नेता रामचंद्र सिंह हुए पंचतत्व में विलीन, श्रद्धांजलि देने के लिए सभी दलों के दिग्गज नेताओं के साथ-साथ समर्थकों का उमड़ा समूह, कल्ला श्मशान घाट में दी गई मुखाग्नि





आसनसोल : सभी दलों के चहेते श्रमिक नेता सीपीआई के पूर्व राज्यसभा सांसद सह एआईटीयूसी के महामंत्री रामचंद्र सिंह को रविवार को अंतिम विदाई दी गई। उनके पार्थिव शरीर को शनिवार की रात हवाई मार्ग के द्वारा दिल्ली के एम्स अस्पताल से आसनसोल लाया गया। रविवार को उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए आसनसोल के चेलिडांगा स्थित उनके एटक के कार्यालय में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रखा गया। रविवार को उनके अंतिम दर्शन के लिए श्रमिकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मालूम हो कि आरसी सिंह कई सालों से किडनी रोग से ग्रस्त थे एवं उनका नियमित डायलिसिस होता था। उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद बीते 24 अक्टूबर को उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार की सुबह उनका निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को रविवार की सुबह आसनसोल सेनरेले रोड कुमारपुर स्थित उनके आवास पर लाया गया।

 रविवार को सुबह से ही चेलीडांगा के कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सभी दलों के वरिष्ठ नेताओं, ईसीएल अधिकारियों एवं श्रमिकों का तांता लगा रहा। उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों में आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह, भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी, सीटू के वंश गोपाल चौधरी, पार्थ मुखर्जी, गौरांग चटर्जी, टीयूसीसी के भवानी मुखर्जी, यूटीयूसी के मनोज दास, राजद नेता नंद बिहारी यादव, कांग्रेस के सीएमयु के महासचिव चंडी चटर्जी, बीएमएस के प्रकाश सिंह, सोदपुर एरिया जेसीसी सदस्य अनिल सिंह, ईसीएल के कजोरा एरिया के कार्मिक प्रबंधक देव ज्योति घोष, अग्निमय दासगुप्ता, अर्पण सेन गुप्ता, अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष जैयनाथ चौबे, ईसीएल मुख्यालय संकतोड़िया के बीएमएस के सचिव मृत्युंजय सिंह, सतनारायण प्रसाद, हिंदी अकादमी के उपाध्यक्ष मनोज यादव सहित हजारों श्रमिक शामिल रहे। इस दौरान सीटू द्वाराउनके जीवनी पर आधारित एक पर्चा बांटा गया। श्रद्धांजलि सभा के बाद एक जुलूस के शक्ल में उनके पार्थिव शरीर को आसनसोल के कल्ला श्मशान घाट लाया गया। जहां उनकी अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात