आसनसोल चांदमारी इलाके में रेलवे की जमीन खाली करने का नोटिस, हड़कंप

 


आसनसोल : आसनसोल रेलपार के वार्ड संख्या 23 स्थित चांदमारी इलाके में सोमवार की रेलवे की जमीन और आवास को अवैध कब्जाधारियों से खाली कराने के लिए नोटिस जारी किया गया। सभी आवासों को नोटिस चिपका दिया गया है। जिसमें लिखा गया है कि कब्जा धारी 27 जनवरी 2023 तक रेलवे के जमीन को कब्जा मुक्त कर दे। अनथ्या रेलवे कार्यवाही करेगी।इस नोटिस चिपकाने के बाद कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया। उनलोगों का कहना है कि वे कई वर्षों से यहां जीवन यापन कर रहे हैं।लेकिन रेलवे ने अब उन्हें खाली करने का नोटिस दिया है। जबकि उपमेयर वसीम उल हक का कहना है कि रेलवे विकास करें। लेकिन विकास के साथ गरीब गुरुबों के लेकर भी चिंता भावना करें। कब्जामुक्त कराने से पहले रेलवे को पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए। नगर निगम को भी विकास कार्य करना था, तो एचएलजी के समीप 22 परिवार के झोपड़ी को खाली करवाया गया। लेकिन उसके पहले उन्हें पुनर्वास के लिए मकान दी गई।रेलवे को भी इस पर सोचना चाहिए। रेलवे का जमीन है।लेकिन गरीब गुरबे कहां जाएंगे। यदि रेलवे की जमीन पर बरसों से निवास कर रहे हैं तो उनका पुनर्वास करना चाहिए। इसके लिए रेलवे अधिकारियों को बैठना होगा। यदि रेलवे मनमानी करेगा तो उसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। गौरतलब है कि इसके 6 माह पहले भी रेलवे रेलपार इलाके में अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नोटिस दिया था। तब कब्जाधारियों ने आंदोलन शुरू किया।इस आंदोलन में टीएमसी ने आंदोलनकारियों को पूर्ण समर्थन दिया था।इस आंदोलन को देखते हुए रेलवे बैकफुट पर आ गई थी। रेलवे ने जो समय सीमा दी थी।उस तिथि के बाद तक खाली नहीं करने के पर बुलडोजर चलाने को कहा था। लेकिन रेलवे यह करवाई नहीं कर पाया। अब देखना है कि इस नोटिस के बाद भी रेलवे अतिक्रमण मुक्त करने में सफल होता है। या आंदोलनकारी एक बार फिर आंदोलन के बल पर रेलवे के मंसूबे पर पानी फेर देंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली