इंटर बोगड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट कप आर्यन क्लब ने जीता





जेके नगर : बोगड़ा निचु धौड़ा आर्यन क्लब की ओर से इंटर बोगड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन बोगड़ा केे जोबा मैदान में आयोजित हुआ। जिसमें 16 टीमों में हिस्सा लिया था। जिसका फाइनल मैच शुक्रवार को बोगड़ा गोपाल इलेवन क्लब एवं बोगड़ा नीचु धौड़ा आर्यन क्लब के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए गोपाल इलेवन क्लब ने 104 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में आर्यन क्लब ने 105 रन बनाकर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। मैच में अच्छे प्रदर्शन के लिए राजकुमार यादव को मैन ऑफ दी मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित वार्ड संख्या 32 के पार्षद भोला कुमार हेला उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने विजेता टीम को उच्च तकनीक का बैट देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेलकूद जरूरी है मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों तथा क्लबों की मदद कर रही है। इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन हमेशा होना चाहिए। इलाके में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए मुझसे जो भी सहयोग होगा मैं करूंगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात