श्मशान जाने का रास्ता बंद किये जाने को लेकर ग्राम वासियों के साथ की बैठक





 जामुड़ियाबहादुरपुर चाकदोला इलाके में शमशान तथा उसके आसपास मौजूद कई तालाबो के रास्ते को जमीन मालिक द्वारा बंद कर दिए जाने के खिलाफ स्थानीय निवासियों ने जामुड़िया के के बीडीओ से मुलाकात की. वीडियो दफ्तर में हुई इस बैठक में जामुड़िया बीएलआरओ भी उपस्थित थे. सब की मौजूदगी में बीडीओ ने कहा कि वहां पर एक श्मशान है, जिसका इस्तेमाल स्थानीय निवासी करते हैं ऐसे में अगर उसे श्मशान के आसपास के रास्ते को बंद कर दिया जाए तो लोगों को असुविधा होगी. उन्होंने कहा कि वह बहुत जल्द उस क्षेत्र का मुआयना करवाएंगे और लोगों को असुविधा ना हो इसके लिए वहां रास्ता की व्यवस्था करवाने का प्रबंध करवाएंगे .इस संदर्भ में स्थानीय निवासी शशांक चैटर्जी ने कहा कि आज की बैठक में बीडीओ ने कहा कि वह बहुत जल्द इस पर ठोस कदम उठाएंगे और लोगों को असुविधा ना हो इसके लिए वह व्यवस्था लेंगे,बीएलआर ओ को लेकर 8 तारीख को उक्त अंचल की जमीन का मुवाअना करेंगे. वही खास जमीन का अतिक्रमण होने के मुद्दे पर भी उन्होंने कहा कि इस बारे में भी आज की बैठक में बातचीत हुई और बीडीओ ने उस बारे में भी उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया.बैठक में जमीन मालिक ओम प्रकाश बाजोरिया सहित काफी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात