बिजली के खंभे गिरने से स्थानीय लोगो में दहशत का माहौल




जामुड़िया-जामुड़िया के इकड़ा औद्योगिक क्षेत्र में शेखपुर मोड़ से इकड़ा गांव की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर आए दिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है, इसी क्रम में मंगलवार की रात इकड़ा श्मशान घाट के पास बिजली के तीन खंभे एक लारी के चपेट में आने से गिर पड़े.

 मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय एक कारखाना के लोरी के खंभे से टकरा जाने पर यह घटना हुई, उस समय से बुधवार सुबह तक बिजली के तार में करंट दौड़ता रहा,अगर कोई व्यक्ति इसकी चपेट में आता तो बहुत बड़ी घटना घट सकती थी, लेकिन लोग बाल-बाल दुर्घटना से बचे. गांव के एक स्थानीय निवासी बुद्धदेव रजक ने बताया कि बीती रात शेखपुर मोड़ से इकड़ा गांव की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर इकड़ा शमशान घाट के समीप तीन बिजली के खंभे कारखाना के वाहन की चपेट में आने से जमीन पर गिर गये, जिसमें इस सड़क पर खंबे गिरने से सड़क पर बिजली चालू रही, अगर कोई गुजरता तो इसकी चपेट में आने से कोई बड़ी घटना हो सकती थी, लेकिन लोगों की किस्मत अच्छी रही कि उस बिजली की तार के सम्पर्क में नहीं आये . बिजली की तार दीवार को छूकर उस इलाके में जा रही थी, आज सुबह जब स्थानीय लोगो से पूछताछ हुई तब पता चला कि यह बिजली के खंबे कल रात से टूटे हुए है, एक गार्ड जो कल रात से वहां पहरा दे रहा था, गार्ड से पूछा गया कि इसकी जानकारी बिजली विभाग के अधिकारी को दी हुई है या नहीं, तो उसने कहा कि मेरे पास उनका नंबर नहीं है. इसकी सूचना जमुडिया थाना को दे दी गई थी. श्री यादव ने कहा की इस प्रकार की घटना बार-बार हो रही है,आने वाले समय मे अगर ऐसी ही लापरवाही रही तो किसी की जान भी जा सकती हैं.

#####फोटो

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात