बैंक गये पिता हुए लापता,पिता की तलाश में पुत्र पहुंचे थाना





रानीगंज-पिता की तलाश में बेटा थाने पहुंच‌ गया. बुधवार को रानीगंज थाना क्षेत्र में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. 71 साल के नवनी रजक अपने बेटे शिबू रजक के साथ काम से बैंक गए थे. अचानक, उनके पिता अपने बेटे को छोड़कर बैंक के बाहर चले गए, जबकि बेटा बैंक के काम में व्यस्त था.उनके पुत्र शिबू रजक ने मंगलवार की दोपहर आसपास तलाश करने के बाद कोई जानकारी नहीं मिलने पर रानीगंज थाने का दरवाजा खटखटाया. उसने थाने में गुमशुदगी की डायरी लिखवाई. उसके बाद बुधवार को भी पिता का कोई पता नहीं चलने पर उन्होंने पुन: रानीगंज थाने में गुहार लगाई. रानीगंज थाने की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद सबसे पहले बुजुर्ग की तलाश शुरू की. शिबू रजक का कहना है कि उनके पिता उम्र के कारण थोड़ा भुलक्कड़ हो गए थे‌, तथा थोड़ा कम सुनते थे . वह अचानक अपने बारे में सब कुछ भूल जाते है, इसलिए शिबू रजक ने आखिरकार पुलिस से संपर्क किया और अपने पिता को खोजने का अनुरोध किया. पुलिस ने वृद्ध की आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू कर दी है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात