आसनसोल : केंद्रीय पंचायत राज्य मंत्री महेश्वर पाटिल ने यह दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन मजबूत है।आगामी पंचायत चुनाव में भाजपा मजबूती के साथ लड़ेगी और जीतेगी भी। यह दावा उन्होंने रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर शितला के समीप स्थित जिला भाजपा कार्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान की। उन्होंने कहा कि वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर 3 दिन के लिए आसनसोल लोकसभा प्रवास पर आए थे।आज उनका अंतिम दिन है।उन्होंने पार्टी के बूथ स्तर से लेकर संगठन के सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं से मिला। उनसे मिलने के बाद हमें यह विश्वास है कि भाजपा पंचायत चुनाव मजबूती से लड़ेगी और जनता हमें आशीर्वाद देगी। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि पंचायत चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से हो। इसके लिए पुलिस प्रशासन का दायित्व है कि वे चुनाव आयोग को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सहयोग दें। कहां बम है और कहां अशांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।यह पकड़ने का काम पुलिस प्रशासन को है।उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि जब नरेंद्र मोदी सत्ता में आए थे तो उस समय 13 वीं वित कमीशन आयोग चल रहा था। जिसका पंचायत का बजट मात्र 58000 करोड रुपए था। लेकिन नरेंद्र मोदी ने गांव के विकास के लिए 14वें वित्त कमीशन आयोग में इसका बजट 2 लाख करोड़ रुपया कर दिए। उन्होंने बजट को 3 गुना बढ़ाया।जबकि 15 वीं वित कमीशन आयोग में पंचायतों के विकास के लिए 2 लाख 36 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।नरेंद्र मोदी जी का सोच है कि गांव के विकास गांव के लोगों के द्वारा ही होनी चाहिए। इसलिए जो भी पैसा आता है।वह राज्य सरकार को ना देकर पंचायत के हाथों में सीधा दिया जाता है। यदि इसमें कोई घपला हुआ,तो उस पर पंचायत पर कार्रवाई की जाती है। एक पंचायत के भ्रष्टाचार के लिए पूरा राज्य का पैसा नहीं रोका जा सकता। उन्होंने कहा कि जैसा पैसा दिया गया है उस स्तर पर यहां विकास नहीं हुआ है। अपने विभाग की तरफ से इसका जांच करवाएंगे और यदि कहीं कुछ घपला दिखा तो उस पर वे अवश्य कार्रवाई करेंगे।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पिछले ढाई वर्षो से 10 करोड़ परिवार के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन दे रही है।यह बहुत बड़ी बात है।

0 टिप्पणियाँ