रांनीगंज-बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए यूसीमास का वार्षिक कार्यक्रम रविवार को रानीगंज लायंस क्लब के सभागार में आयोजित किया गया.
समारोह बच्चों के द्वारा नृत्य एवं सरस्वती वंदना के साथ शुरू किया गया एवं इसके बाद अतिथियों का सम्मान यूसी मास रानीगंज के डायरेक्टर एवं इंचार्ज जयंत मिश्रा और मधुमिता मिश्रा द्वारा किया गया. यूसीमास वेस्ट बंगाल के डायरेक्टर एन आनंद राम ने बताया कि रानीगंज यूसी मास संस्थान अपनी योग्यता के कारण सिर्फ पश्चिम बंगाल में ही नहीं बल्कि नेशनल और इंटरनेशनल हेड क्वार्टर तक प्रसिद्ध है.
कार्यक्रम की परिचालना कर रहे थे केंद्र हाई स्कूल की शिक्षिका श्रीमती टिंकू राय . यूसी मास के बच्चों ने अपने अंकगणितीय क्षमता का प्रदर्शन किया ,जिसे देखकर लोग अभिभूत हो गए . यूसी मास रानीगंज स्टूडेंट ऑफ द ईयर मैं प्रथम पुरस्कार चितसा खेतान, द्वितिय पुरुस्कार अर्णव कुमार एवं तृतीय पुरस्कार रितिका ओझा को प्रदान किया गया.
कुछ नए अभिभावकों के संदेह होने पर उनसे अनुरोध किया गया कि नए अभिभावक मंच पर आए एवं बच्चों से अपने अंकगणितीय प्रश्न पूछ कर बच्चों की योग्यता की परीक्षा लें.
इस अवसर पर एसकेएस स्कूल के प्रिंसिपल संदीप सिन्हा ने कहा के यूसी मास में पढ़ने वाले बच्चे अन अंकगणितीय योग्यता से भरपूर हैं, वही ज्ञान भारती के प्रिंसिपल अमित साव ने कहा कि रानीगंज बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए संस्था बहुत दिनों से सफलतापूर्वक कार्यरत है .
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के अध्यक्ष आशा टोडानी ने कहा की अंकगणितीय योग्यता का इतना सुंदर प्रदर्शन सिर्फ यूसी मास के बच्चों में ही देखने को मिला और इसके लिए बसंती देवी गोयंका विद्या मंदिर की शिक्षिका श्रीमती मधुमिता मिश्रा जी के कारण ही संभव हो सका है .
कार्यक्रम में यूसी मास के अलावा अन्य स्कूल के बच्चों को भी सम्मानित किया गया.


0 टिप्पणियाँ