गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिलाओं ने किया फाड़ी का घेराव

पुलिस पर लगाया एक पक्ष को सहयोग करने का आरोप




दुर्गापुर: दुर्गापुर शहर के डीटीपीएस फाड़ी के समीप गुरुवार दो दीन पहले हुई  मारपीट की  घटना को लेकर  महिलाओं ने पुलिस पर निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर  पुलिस पर एक पक्ष का सहयोग करने का आरोप लगाया. प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में इलाके की महिलाएं मौजूद थी.प्रदर्शन के दौरान पारबती चौधरी  सहित कई महिलाओं ने बताया कि 2 दिन पहले हुई मारपीट में शामिल   दो पक्षों के लोगो ने एक दूसरे के खिलाफ  शिकायत दर्ज कराई थी.लेकिन पुलिस एक पक्ष के ही लोगों को गिरफ्तार किया है .जबकि दूसरे पक्ष के लोगों  के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है.  घटने में शामिल अनिल चौधरी, रविंदर चौधरी समेत आठ लोग घटने में मुख्य रूप से शामिल है. इनके खिलाफ  शिकायत दर्ज कराई गई थी .इसके बावजूद  पुलिस कोई कदम नहीं उठा रही है. पुलिस घटना की जांच निष्पक्ष ढंग से नहीं कर रही वही पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किए जाने पर दूसरे पक्ष के लोग का मनोबल दिन पर दिन बढ़ रहा है.दो दिनों से  अपराधी घरों की महिलाओ को बदसूलकी करने की धमकी दे रहे है. इनके आतंक से इलाके में रहना मुश्किल हो गया है. पुलिस को उनपर  कार्यवाही की मांग करने पर पुलिस डंडा मार कर हमलोगो को फाड़ी से भगा देती है. पुलिस को दोनो पक्षों के लोगो को गिरफ्तार करना होगा. अन्यथा महिला संगठन द्वारा जोरदार आंदोलन किया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली