घर के मालिक के ना मौजूदगी का फायदा उठाकर चोरों ने घर में लाखों की चोरी को अंजाम दिया




जामुड़िया- बोरो एक अंतर्गत वार्ड संख्या 4 जामुड़िया बाजार स्थित काली मंदिर के समीप मोहम्मद जमीर नामक एक व्यक्ति के घर शुक्रवार सुबह चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया.घटना के संबंध में मोहम्मद जमीर ने बताया कि रोज की तरह आज सुबह वह अपनी ड्यूटी पर निकले और उसके बाद उनकी पत्नी भी रोज की तरह आज भी घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी लगाकर मॉर्निंग वॉक पर गई थी, और जब वह मॉर्निंग वॉक कर वापस घर आई तो उन्होंने दरवाजा खुला पाया, और घर के अंदर जाने पर उन्होंने अलमारी भी खुला पाया और अलमारी के अंदर रखे सोने-चांदी नगद और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी गायब थे, अनुमानित तौर पर सोने के जेवरात जो लगभग 5 भरी के थे, और चांदी के जेवरात लगभग 16 भरी के थे, साथ ही अलमारी में रखे 15 हजार नगद और एक एंड्राइड फोन घर से गायब है, कुल मिलाकर उनके घर से 3 लाख रुपए की चोरी हुई हैं, भारी रकम की चोरी से मोहम्मद जमीर और उनकी पत्नी सदमे में है. वहीं मामले की सूचना जामुड़िया थाना को दी गई, चोरी की घटना के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई,पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की विस्तृत जानकारी लेते हुए मामले की जांच में जुट गई है, और घटना को अंजाम देने वाले चोरों को जल्द पकड़ने का पुलिस ने आश्वासन भी दिया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात