कम्बल वितरण के दौरान भगदड़ में मारे गए घटना के प्रतिवाद तृणमूल कांग्रेस द्वारा निकाली गयी रैली






जामुड़िया - आसनसोल के आर के डंगाल में भाजपा की और से कम्बल वितरण कार्यक्रम के दौरान दो महिला ओर एक बच्चे सहित भगदड़ मे हुए तीन लोगों की मौत के दोषी को गिरफ्तार कर उनको कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग को लेकर जामुड़िया ब्लाक एक तृणमूल कांग्रेस की तरफ से शनिवार को जामुड़िया थाना मोड़ बस स्टैंड एक धिक्कार रैली निकाली गई. यह रैली थाना मोड़ बस स्टैंड से शुरू होकर बाज़ार बाटा मोड़, नंदी मोड़ एवं जामुड़िया पेट्रोल पम्प होते हुए वापस थाना मोड़ पहुँच कर एक छोटा सा पथ सभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है ,जिस तरह से भाजपा के दवारा चारो तरफ अशान्ति फैलने का प्रयास हमेशा किया जाता है. वह आसनसोल में अशान्ति फैलने का प्रयास ना करें, सामने पंचायत चुनाव है .सब जानते हैं कि आज यहाँ की जनता तृणमूल कांग्रेस के साथ है, लेकिन लोगों को गुमराह करने के लिए कम्बल वितरण कर रहे है लेकिन वहां कम्बल भी कम था .लोगों को भीड़ इकट्ठा करने के लिए हजारों की संख्या में लोग को बुलाते है ,जिसके कारण भगदड़ होने के कारण तीन लोगों की जान चली गई, लेकिन जिसके कारण यह घटना घटी है ओर तीन लोगों को मौत हो गयी है .इस घटना में जो दोषी हैं, उन दोषियों के ऊपर करवाई करते हुए उन्हे कड़ी से कड़ी सजा मिलना चाहिए. मौके पर पश्चिम बर्दवान जिला सभाधिपति सुभद्रा बाऊरी, आसनसोल नगर निगम के एम आई सी सुब्रत अधिकारी राखी कर्मकार, प्रदीप मुखर्जी, रेणुका बाउरी, अनिमेष बैनर्जी ,शेख शानदार, अब्दुल हाउस ,पुर्णशशि राॅय, मृदुल चक्रवर्ती, बंदना रूईदास ,सुष्मिता बाऊरी, बाबु राॅय ,राजू गोस्वामी, वैशाखी बाऊरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

######फोटो

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात