पार्षद अशोक रूद्र ने भाजपा विधायिका अग्निमित्रा पाल पर कोयला तस्कर जयदेव खां से सांठगांठ का लगाया आरोप, पूछा विधायिका का कोयला तस्कर के साथ कैसा रिश्ता






आसनसोल : कुछ पहले केंद्रीय कोयला मंत्री प प्रहलाद जोशी ईसीएल दौरा पर आए थे। उस समय कथित कोयला माफिया जयदेव खां के साथ उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी।जिस पर टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने सवाल किया था कि कोयला माफिया के साथ केंद्रीय कोयला मंत्री की तस्वीर यह दर्शाती है कि कोयला तस्करों के साथ भाजपा नेताओं का सांठगांठ है।जिसके बाद शिल्पांचल में इस तस्वीर को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया।अभी यह विवाद थमा ही नहीं कि एक नई तस्वीर सामने आ गई है। जिसमें आसनसोल दक्षिण विधानसभा के भाजपा विधायिका अग्निमित्रा पाल भाजपा कार्यालय में जयदेव खां के साथ बैठी हुई है।इस तस्वीर को लेकर तृणमूल प्राथमिक टीचर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व आसनसोल नगर निगम के 78 नंबर वार्ड के पार्षद अशोक रूद्र ने बुधवार को भाजपा विधायिका अग्निमित्रा पाल पर कोयला तस्कर जयदेव खां के साथ सांठगांठ का आरोप लगाया है। उन्होंने यह आरोप बर्नपुर स्थित तृणमूल कार्यालय ने एक प्रेस वार्ता के दौरान लगाई।उन्होंने कहा कि भाजपा नेता तृणमूल कांग्रेस के जमीनी स्तर के नेता से लेकर राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को बदनाम करने के लिए आए दिन प्ररोपगंडा करते रहते हैं। ताकि तृणमूल कांग्रेस के साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी बदनाम किया जा सके। इसको लेकर भाजपा नेता पत्राचार, प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं। कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्री के साथ इस क्षेत्र के कुख्यात कोयला माफिया जयदेव खां के साथ एक तस्वीर सामने आई थी।जिसे हमारे राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने सामने लाया था। इस कुख्यात कोयला तस्कर पर रानीगंज समेत कई थानों में कोयला तस्करी के 6 और एक हत्या का मामला दर्ज है।आज विधानसभा चुनाव का लगभग 2 वर्ष पूरा होने वाला है। आसनसोल दक्षिण विधानसभा की विधायिका अग्निमित्र पाल कभी कभार ही क्षेत्र में आती है। वह जनता के बीच नहीं दिखती। लेकिन यहां के कोयला तस्करों के साथ उनका बढ़िया सांठगांठ है। वे भाजपा कार्यालय में जयदेव खां के साथ बैठकर वार्तालाप कर रही हैं। उन्होंने मोबाइल पर तस्वीर को दिखाते हुए कहा कि आखिर विधायिका का जयदेव खां के जैसे कुख्यात कोयला तस्कर के साथ यह तस्वीर क्या दर्शाती है। आसनसोल की बेटी कह कर लोकसभा में वोट मांगने वाली बेटी को आखिर कोयला माफिया के साथ बैठने की क्या जरूरत पड़ गई।इससे यह पता चलता है कि जयदेव खां भाजपा के निचले स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर उच्च स्तर के नेताओं तक के साथ सांठगांठ है। जिसे केंद्रीय मंत्री तक भी पहुंचा दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं का खुद कोयला तस्करों के साथ सांठगांठ और मिलीभगत है। जबकि वे लोग कांग्रेस के नेताओं पर आरोप मढ़ते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता