नगर निगम द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स प्रतियोगिता को लेकर की गयी बैठक



रांनीगंज- आसनसोल नगर निगम की और से आगामी 30 जनवरी को रानीगंज रॉबीन सेन स्टेडियम में एक दिवसीय स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा,उसी को लेकर को रानीगंज बोरो दो कार्यालय में

एक बैठक का आयोजित किया गया.

इस बैठक में आसनसोल नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के मेयर परिषद दिबेंदु भगत,रानीगंज टाउन अध्यक्ष रुपेश यादव और रानीगंज के तमाम वार्ड पार्षद उपस्थित थे. इस संदर्भ में रानीगंज बोरो प्रभारी और आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी दिव्येंदु भगत ने बताया कि आसनसोल नगर निगम की तरफ से 30 जनवरी को रानीगंज के रॉबिन सेन स्टेडियम में रानीगंज के 18 स्कूलों को लेकर एक दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. इस प्रतियोगिता में 28 स्पर्धाओं में इन अट्ठारह स्कूलों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे. उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम की तरफ से निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में इस तरह की स्कूली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है इसका मकसद बच्चों को खेल कूद में बढ़ावा देना है . राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चाहती हैं कि प्रदेश के बच्चे खेलकूद में आगे बढ़े ताकि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकें इसी मकसद को पूरा करने के लिए आसनसोल नगर निगम द्वारा यह कार्य किया जा रहा है . इस मौके पर एमएमआईसी दिबेंदु भगत,पार्षद रूपेश यादव, राजू सिंह सीमा उपाध्याय ,अख्तरी खातून ,ज्योति सिंह, नेहा साव शहजादा अंसारी तथा रानीगंज रेफरी ऐसोसिएशन के अधिकारी और स्कूलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात