रानीगंज के वाईसलेन मेथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस की तैयारी जोरों पर




 रानीगंज-फिलिस्तीन के बेथलहम शहर में ईसा मसीह के जन्म की कहानी को रानीगंज में क्रिश्चियन समुदाय के लोग भी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रयास कर रहे हैं. बड़ा दिन को लेकर रानीगंज के वाईसलेन मेथोडिस्ट चर्च को रंग बिरंगे चमकीले रंगीन कागज एवं लाइट लपेट कर सजाया जा रहा है.25 दिसंबर को ईसा मसीह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं के आगमन के पूर्व चर्च के सामने हाई मास्ट लाइट भी अड्डा द्वारा लगाए गये . चर्च को सजाने के लिए चर्च के चारों ओर ढलाई की गई है.इस बार चर्च के सामने, पिछले वर्षों की तरह ही चर्च के सदस्यों ने गौशाला में ईसा मसीह के जन्म, उनके भगवान के रूप में उदय को लेकर झांकी के माध्यम से प्रकाश डालने का प्रयास कर रहे है. शनिवार सुबह से ही इस पर लगातार काम किया जा रहा है. ज्ञात हो कि बीते 18 दिसंबर से उनके जन्मदिन मनाने के लिए रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी, उनके प्रतिनिधि संजय बाजोरिया, ओम प्रकाश बाजोरिया, रोहित खेतान और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मोमबत्ती जला कर बड़ा दिन की त्यौहार का शुरुवात किया गया. चर्च के पूर्व सचिव शुभाशीष दास ने बताया कि क्रिसमस के दिन दोपहर को चर्च से लेकर क्रिस्चियन समुदाय के लोग कीर्तन में हिस्सा लेंगे,ततपश्चात सारा दिन व्यापी विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से बड़ा दिन मनाई जाएगी.





वहीं ए जी चर्च के रेवरण बाबू कोमु ने बताया कि गिरजा पाड़ा स्तिथ ए जी चर्च स्कूल में क्रिसमस के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कर्यक्रम की जाएगी,कर्यक्रम के दौरान कोरोना के लिए सभी प्रोटोकॉल मानते हुए आयोजन की जाएगी. क्रिस्चियन समुदाय के लोग दिन-रात क्रिसमस का लुत्फ उठाने में जुटे हैं.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त