मुआवजा राशि का चेक बाउंस होने पर रीच ड्रेडिंग कंपनी के खिलाफ पीड़ित परिवार खटखटाएगा कोर्ट का दरवाजा




 आसनसोल : बालू लदे ट्रक के चपेट में आने के कारण शिल्पांचल में 3 लोगों की जान चली गई।जिसके मुआवजा के तौर पर रीच ड्रेडिंग कंपनी के द्वारा चेक किया गया। लेकिन जब यह चेक बैंक में जमा किया गया, तो उसके पहले ही रीच ड्रेडिंग कंपनी ने बैंक को पैसा भुगतान करने से रोक दिया। इससे नाराज पीड़ित परिवार के लोग अब न्याय पाने के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। यह जानकारी बुधवार को 78 नंबर वार्ड के टीएमसी पार्षद अशोक रूद्र ने बर्नपुर स्थित तृणमूल कांग्रेस पार्टी कार्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि रीच ड्रेडिंग कंपनी के द्वारा ओवरलोडिंग बालू ढुलाई का कार्य किया जा रहा है।जिससे ओवरलोडिंग बालू से लदे ट्रक के चपेट में आने के कारण बर्नपुर के दो युवक विदेशी देवघरिया और बिट्टू सिंह तथा डामरा के गरीबन ढा़ड़ी की मृत्यु हो गई। जिसके बाद रीच ड्रेडिंग कंपनी पुलिस प्रशासन को सामने रखकर विदेशी देवघरिया और बिट्टू सिंह के परिजनों को 4-4 लाख रुपैया का चेक दिया। वही गरीबन ढांड़ी के परिजन को भी चेक किया गया। जब इन लोगों ने बैंक में चेक जमा करवाया,तो बैंक ने उन्हें एक पत्र दिया कि इस चेक का भुगतान नहीं किया जा सकता। क्योंकि जिस कंपनी ने चेक दिया है। उसने भुगतान करने से रोक लगाने का पत्र बैंक को दिया है। उन्होंने कहा कि यह कंपनी अमानवीय कार्य की है। कंपनी यहां से पैसा कमाए और यहां के स्थानीय लोग अपना प्राण गवाएं। यह नहीं चल सकता। उन्होंने कहा कि वे बालू ढलाई के खिलाफ नहीं हैं। वे ओवरलोडिंग बालू ढुलाई के कारण तृणमूल कार्यकर्ताओं की जान जाए। आम नागरिकों के जान जाए। इसके खिलाफ है।इसलिए आज पीड़ित परिवार के परिजन वकील से मिलकर न्याय पाने के लिए अब न्यायालय का सहारा लेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता