आसनसोल : आसनसोल लोकसभा क्षेत्र से बाबुल सुप्रियो के इस्तीफा देने के बाद उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने 3 लाख 32 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की। उनके सांसद बनने का अभी 7 से 8 महीना बीता है। इस दौरान उन्होंने आसनसोल लोकसभा क्षेत्र के लिए क्या-क्या कार्य किए हैं और आगे क्या कार्य करेंगे। इसके लिए उन्होंने गुरुवार को रिपोर्ट कार्ड पेश किया। यह रिपोर्ट कार्ड एक प्रेस वार्ता के माध्यम से आसनसोल अड्डा के गेस्ट हाउस में पेश किया गया। इस दौरान आसनसोल नगर निगम के उपमेयर अभिजीत घटक, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, मेयर परिषद सदस्य गुरदास चटर्जी और टीएमसी के प्रदेश सचिव वी शिवदासन दासु उपस्थित थे। इस दौरान सांसद के रिपोर्ट कार्ड को प्रस्तुत करते हुए अभिजीत घटक ने कहा कि सांसद निधि के तरफ से बीबी कॉलेज में 25 लाख रुपए की लागत से सोलर पैनल लगाया जाएगा। वही पांडेश्वर में ₹30 लाख की लागत से पीसीसी रोड और ₹50 लाख के लागत से सामुदायिक भवन का का निर्माण करवाया जाएगा। जबकि बीबी कॉलेज में ₹50 लाख की लागत से कॉलेज में ऑडिटोरियम का निर्माण करवाया जाएगा। यही नहीं सांसद निधि से ₹27 लाख की लागत से धादका नारायण चंद्र लाहड़ी विद्यामंदिर विद्यालय में ₹27 लाख की लागत से विद्यालय का इंफ्रास्ट्रक्चर विकास किया जाएगा। वही पांडेश्वर विधानसभा क्षेत्र में ₹50 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स ने रानीगंज में एक हिंदी माध्यम के लड़कियों का विद्यालय बनाने का मांग किया गया था। उनके मांग के आधार पर सांसद ने वहां एक लड़कियों का विद्यालय बनाने का अनुशंसा जिला शासक से की है। साथ ही रानीगंज में पार्किंग के लेकर ट्रैफिक व्यवस्था लचर हो रही है। इसको ठीक करने का भी अनुरोध किया गया है। अभिजीत घटक पर यह भी जानकारी दी कि आसनसोल राइफल क्लब में 5 इलेक्ट्रॉनिक टारगेट डिवाइस लगाया जाएगा। जबकि 21 नंबर वार्ड में हाई मास्ट लाइट लगाया जाएगा। वहीं महावीर स्थान मंदिर में सोलर पैनल भी लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि काजी नज़रुल इस्लाम महाविद्यालय में रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाया जाएगा। काजी नज़रुल इस्लाम मध्य विद्यालय चुरूलिया में सोलर पावर भी लगाया जाएगा। जबकि आसनसोल ओल्ड स्टेशन हाई स्कूल में 200 बेंच प्रदान की जाएगी। वहां सोलर पैनल भी लगाया जाएगा।उन्होंने कहा कि लॉयन्स आसनसोल ईस्ट को एक एंबुलेंस प्रदान की जाएगी। जबकि पांडेश्वर में नया पीसीसी रोड का और ड्रेन का निर्माण करवाया जाएगा। वहीं जमुड़िया में सातग्राम गांव से श्मशान काली मंदिर तक पीसीसी रोड का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा की रेलवे के पास प्रस्ताव दिया गया है कि कोर्ट के पास स्थित रेलवे लाइन को पार करने के लिए एसबी गोरई रोड में एक ओवर ब्रिज का निर्माण करवाया जाएगा इसकी अनुशंसा कर दी गई है जल्दी रेलवे इस कार्य के लिए राशि मंजूर कर देगी। इसका प्रस्ताव दिया गया है। वही आद्रा मंडल के अधीन धुव्रडंगाल में भी रेलवे ट्रैक पार करने के लिए ओवर ब्रिज का निर्माण करवाया जाएगा।अभिजीत घटक ने बताया कि आसनसोल सियालदह इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक अन्य एसी चेयर कार लगाई जाएगी। वही आसनसोल से सिउड़ी तक एक लोकल ट्रेन चलाने की मांग की गई है। जबकि जसीडीह तांब्रम एक्सप्रेस को बेंगलुरु तक बढ़ाने और वनांचल एक्सप्रेस को पांडेश्वर स्टेशन में रोकने की मांग की गई है। वही आसनसोल से गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुड़ी, पुणे और हैदराबाद के लिए नई ट्रेन खोलने की प्रस्ताव दिया गया है। जबकि रानीगंज से बांकुड़ा के लिए रेल लिंक जोड़ने का भी प्रस्ताव दिया गया है। आसनसोल से राजधानी एक्सप्रेस के तौर पर रात भर में दिल्ली तक पहुंचाने के लिए एक सुपर फास्ट ट्रेन की मांग की गई है। जबकि आसनसोल से चेन्नई, अहमदाबाद और मुंबई के जाने वाले ट्रेनों को प्रतिदिन चलाने की मांग की गई है। वही सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मैं देश का स्वास्थ्य मंत्री रह चुका हूं। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति मेरी बहुत लगाव रहती है। यहां से 28 लोगों ने कैंसर के इलाज करने के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष से अनुदान कराने के लिए आवेदन किया था। जिसमें प्रधानमंत्री ने तुरंत उन्हें तीन लाख से ज्यादा रुपए का प्रदान किया। ऐसे 7 लोगों को यह राहत मिला है। जबकि 21 अभी इंतजाररत हैं। उन्हें भी यह सुविधा मिल जाएगी। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भूरी भूरी प्रशंसा कर रहा हूं कि उन्होंने मेरी अनुशंसा पर उन मरीजों को राहत दी। सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मेरी प्राथमिकता है कि आसनसोल में स्वास्थ्य को लेकर बेहतर सुविधा दी जाए। इसको लेकर मुझे जो भी करना होगा। मैं करूंगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगले 3 दिसंबर को आसनसोल नगर निगम हॉल में पति पत्नी और मैं नामक एक नाटक खेली जाएगी। जिसमें स्वयं सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, राकेश बेदी और डिंपल भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि यह नाटक गैर राजनीतिक और धर्मनिरपेक्ष है। इस नाटक को अटल बिहारी बाजपेई, लालकृष्ण आडवाणी, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, अमिताभ बच्चन जैसे सरीखे लोगों ने बार बार देखा है। इस नाटक को सभी को देखना चाहिए। यह नाटक आप टिकट पर तो नहीं लेकिन यहां के लोगों के अनुरोध पर आसनसोल और दुर्गापुर में दिखाई जाएगी। जबकि यह नाटक कोलकाता में खेली जा चुकी है। यह नाटक देश के तमाम बड़ी समाचार पत्र और टीवी चैनलों पर सुर्खियां बटोरी है।









0 टिप्पणियाँ