अवैध कोयला कारोबार,पुलिस ने दिखाई फुर्ती,एक आरोपी हुआ गिरफ्तार, बाकी फरार



जामुडिया : जामुड़िया क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है,इसी क्रम में मंगलवार की रात जामुडिया

थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीजपुर जंगल से एक डंपर सहित छह मीट्रिक टन कोयला अवैध रूप से जब्त किया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार अवैध कोयले के खिलाफ छापेमारी अभियान के दौरान बिजपुर जंगल में से एक डम्पर JHIDAQ - 7654, जिस पर लगभग पांच मीट्रिक टन कोयला लदा हुआ था.पुलिस ने कांटा, फावड़ा, एक मीट्रिक टन कोयला दो टोकरियां व अन्य सामान जब्त किया.

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात मोबाइल ड्यूटी के दौरान जमुड़िया थाना को विश्वस्त सूत्र से सूचना मिली कि अवैध कोयला कारोबारी ने चोरी कर अवैध कोयला बीजपुर जंगल में जमा करा रखा है. यह कोयला पास की कोलियरी से चोरी हुआ था,और कुछ लोग डंपर के जरिए उक्त अवैध कोयले बीजपुर जंगल में जमा कर रखा था., सूचना के अनुसार जब पुलिस मौक पर पहुंची तो पुलिस ने देखा कि वहां एक डंपर खड़ा है और दर्जनों लोग डंपर में कोयला लोड कर रहे हैं.पुलिस को देख सभी बदमाश मौके से भागने लगे, हालांकि पुलिस ने उन्हें पकड़ने की काफी कोशिश की, लेकिन रात के अंधेरे का फायदा उठाकर वे वहां से भागने में सफल रहे. परन्तु एक आरोपी भीम गोराई को पुलिस ने धर दबोचा. पुलिस ने लोडेड कोयला व अन्य सामान जब्त कर लिया. पुलिस ने जगह-जगह तलाश भी की, लेकिन संबंध में कोई दस्तावेज या कागजात नहीं मिले.

स्थानीय पूछताछ पर और स्रोत से मिली जानकारी के अनुसार बीजपुर के कमल बाउरी, जामुड़िया जोड़ा पुकुर के सोनू यादव, मंडलपुर के सरोज गोराई, मंडलपुर के भीम गोराई, आखलपुर के एसके रबीउल, माराफारी के समीर खान सहित डंफर के मालिक एवं चालक खलासी को पुलिस ने दोषी पाया, जिसके बाद उक्त सभी के नाम पर पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज किया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार उन्होंने पास की कोलियरी से अवैध रूप से कोयले की चोरी की और बीजपुर के कमल बाउरी और मंडलपुर के भीम गोराई के नेतृत्व में अपने गुप्त व्यवसाय के लिए डंपर के माध्यम से पास के कारखाने या बाहरी क्षेत्र में उक्त कोयलों को भेजने का कार्य कर रहे थे. पुलिस की इस छापामारी अभियान से अंचल के कोयला माफियाओं में हड़कंप मच गई है. पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों से गहनता से जाँच पड़ताल शुरू कर दी है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात