बाराबनी-बाराबनी प्रीमियर लीग (बीपीएल) टूर्नामेंट की शुरुआत बुधवार को बाराबनी के दोमहानी मैदान में हुई।
युवा समुदाय को खेल के प्रति आकर्षित करने के लिए युवा नेता मुकुल उपाध्याय की पहल पर आठ टीमों के साथ बीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। बाराबनी विधानसभा के करीब 122 क्रिकेट खिलाडिय़ों को नीलामी के जरिए आठ टीमों में बांटा गया है। जैसा कि आईपीएल खेल में होता है। युवा नेता मुकुल उपाध्याय ने युवाओं को मोबाइल फोन की दुनिया से बाहर कर एक बड़े मंच पर भेजने की पहल की है। आठ टीमों के बीच पहला मैच आज सोमेन इलेवन बनाम जेएमडी राइजिंग स्टार्स के बीच खेला गया। जिसमें जेएमडी राइजिंग स्टार्स ने जीत हासिल की। दूसरा मैच इंद्रा क्लब बनाम आजाद स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया। जिसमें इंद्रा क्लब की जीत हुई। तथा तीसरा मैच खेला सालानपुर सुपर इलेवन बनाम भारत ब्रिक्स के बीच खेला गया।जिसमें इंडिया ब्रिक्स की जीत हुई। बाराबनी युवा नेता मुकुल उपाध्याय, बाराबानी ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष असित सिंह, सालानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद अरमान, सालानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह में सालानपुर ब्लॉक तृणमूल उपाध्यक्ष भोला सिंह, केशव राउत समेत अन्य उपस्थित रहे।
युवा नेता मुकुल उपाध्याय ने कहा कि हमारा एक ही प्रयास है कि युवा समाज के खेलों के लिए एक अच्छा मंच तैयार हो, चाहे वह क्रिकेट हो या फुटबॉल, यदि युवा समाज को मोबाइल फोन से दूर रखा जाए तथा खेल के माध्यम यंग जेनरेशन समाज और मैदान में फिट होगा साबित होगा।










0 टिप्पणियाँ