भाजपा के कंबल वितरण में हुई मौत के विरोध में तृणमूल ने निकाला विरोध मार्च




बर्नपुर : भाजपा द्वारा कंबल बांटने के दौरान हुई मौत की घटना को लेकर राजनीति चरम पर है। तृणमूल इस मामले को लेकर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। इस घटना को लेकर तृणमूल नेता लगातार भाजपा पर हमला बोल रहे हैं। इसी क्रम में तृणमूल ने बर्नपुर में विरोध मार्च निकाला। यह मार्च शुक्रवार को बर्नपुर स्टेशन रोड स्थित तृणमूल कांग्रेस कार्यालय से निकाला गया। जो त्रिवेणी मोड़ बस स्टैंड, बारी मैदान होते हुए पुनः स्टेशन रोड टीएमसी कार्यालय के पास आकर समाप्त हुआ। इस मार्च में आसनसोल नगर निगम के कई तृणमूल पार्षद सोना गुप्ता, कहकहां रियाज, अशोक रूद्र, कैप्टन दा, समेत सैकड़ों की तादाद में तृणमूल कार्यकर्ता शामिल थे। इस मौके पर एक टीएमसी कार्यकर्ता ने कहा कि भाजपा के द्वारा कंबल वितरण करने के दौरान तीन मौतें हुई है। हमारी मांग है कि इसका जांच की जाए और इसमें शामिल लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात