आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 28 के कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर की पहल पर 28 नंबर वार्ड स्थित बालू मैदान के किनारे गारूई नदी पर दीवार का निर्माण नगर निगम द्वारा करवाया जाएगा। इसे लेकर नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने टेंडर पास कर दिया है। दीवार का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। इस कार्य का टेंडर को पास करने पर खुशी जाहिर करते हुए मंगलवार को पार्षद गुलाम सरवर के नेतृत्व में 28 नंबर वार्ड के कुछ नागरिकों ने मेयर विधान उपाध्याय को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया और उन्हें धन्यवाद ज्ञापन किया। इस प्रतिनिधिमंडल में हाजी नजीर अहमद युसूफी, हाजी मास्टर वासी, हाजी शूकर, हाजी जिक्रा,हाजी हसन इमाम, हाजी इबरार अहमद, हाजी हजरत नवाज, शौकत युसूफी आदि शामिल थे। इस मौके पर पार्षद गुलाम सरवर ने कहा कि बालू मैदान के करीब गारूई नदी पर दीवार का निर्माण करवाने के लिए उन्होंने कई बार मेयर से आग्रह किया था।मेयर ने उनके आग्रह पर दीवार निर्माण का टेंडर पास कर दिया है।इसलिए हमलोग आज मेयर को बधाई देने आए थे।मेयर बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि उनके ही दल के कुछ नेता उन्हें बदनाम करने का साजिश रच रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ