आसनसोल : हिंदी माध्यम शिक्षा विकास मंच द्वारा सोमवार को जिला पुस्तकालय में पूर्व सांसद सह संस्था के संस्थापक स्वर्गीय आरसी सिंह की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में साहित्यकार सृ़ंजय, एबीकेएमएस के कार्यकारी अध्यक्ष जयनाथ चौबे, मनोज यादव सहित कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं। साहित्यकार सृ़ंजय ने स्वर्गीय आरसी सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी तथा उन्होंने कहा कि स्वर्गीय आरसी सिंह जनप्रतिनिधि थे। वे हिंदी माध्यम शिक्षा विकास मंच के संस्थापक और संरक्षक भी थे। हमलोग के लिए वे अभिभावक थे। वे हमेशा विशेषकर हिंदी भाषियों के हितार्थ के लिए कार्य करते रहे। पश्चिम बंगाल में हिंदी भाषियों की जो प्रगति हुई है उसमें स्वर्गीय आरसी सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 2011 से लेकर 2022 तक उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई। वे अस्वस्थ होने के बावजूद भी हमेशा यह पूछते रहते थे कि हमारी आंदोलन अपने मुकाम पर कहां तक पहुंची। उन्होंने कहा कि आज इस श्रद्धांजलि सभा के आड़ में हमलोग पुनः हिंदी माध्यम शिक्षा विकास मंच को आगे बढ़ाएंगे। आरसी सिंह ने जो पथ हमें दिखा कर गए हैं। उस पथ पर चलकर हम जनता की सेवा को करेंगे। हिंदी माध्यम शिक्षा विकास मंच गैर राजनीतिक संस्था है। इसे किसी भी राजनीतिक दल से कोई लेना देना नहीं है। हम आने वाले समय में आर सी सिंह के द्वारा दिए गए दिशा, सलाह पर चलते हुए हिंदी भाषी लोगों के प्रगति के लिए हमारी संस्था कार्य करती रहेगी।









0 टिप्पणियाँ