मौके पर अग्निमित्रा पाल मुख्य रूप से रहीं मौजूद
रानीगंज-शनिवार को भाजपा की ओर से रानीगंज के नूपुर गांव के दुर्गा मंदिर के समक्ष इलाके के लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ सैकड़ों लोगों ने उठाया, शिविर के दौरान जिन जिन लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई उनके स्वास्थ्य के अनुसार उन्हें आगे बेहतर इलाज और जरूरत पड़ने पर उपकरण भी प्रदान किए जाएंगे, जैसे विकलांगों को व्हील चेयर, स्पांडिलाइसिस रोगियों के लिए गलियां और कमर की बेल्ट प्रदान की जाएगी, इनके साथ ही जिन्हें सुनने में परेशानी है उन्हें कान की भी मशीन प्रदान की जाएगी. साथ ही साथ और भी कई जरूरी उपकरण भी दिए जाएंगे रोगियों के जरूरत अनुसार. इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर आसनसोल दक्षिण के विधायक अग्निमित्रा पाल उपस्थित रहीं, शिविर में रोगियों से मिलने और बातचीत करने के साथ उन्होंने सत्ता पक्ष पर हमला बोलते हुए टीएमसी को आड़े हाथों लेते हुए कहा के हमेशा की तरह टीएमसी केवल हवा में बात करती है, वह केवल जनता को लूटती हैं, टीएमसी जबरदस्ती की सरकार है, जो दखल करके अपनी सरकार को मजबूत बना रही है। इन सभी बातों के बीच उन्होंने कहा हटूगंज में शुभेंदु अधिकारी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं को जिस तरह जाने से रोका है, परेशान किया है उनके साथ मारपीट की, इसके बावजूद पुलिस प्रशासन ने कोई भी सख्त कार्यवाही नहीं की, उल्टा भाजपा कार्यकर्ताओं पर ही पुलिस प्रशासन शिकंजा कसती नजर आई और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया, इतना ही नहीं हमारे कार्यकर्ताओं पर हत्या का भी मामला दर्ज कर दिया.प्रशासन इतना भेदभाव हमारे साथ केवल तृणमूल के इशारे पर कर रही हैं.पश्चिम बंगाल में तृणमूल सरकार का बोलबाला है, तृणमूल कांग्रेस के चोरों की सरकार के खिलाफ बोलने का हक किसी भी राजनीतिक दल को नहीं है, अगर वह आवाज उठाते हैं तो उनके साथ इस तरीके का भेदभाव होगा उन पर गलत मुकदमे लगाए जाएंगे.










0 टिप्पणियाँ