कंबल वितरण भगदड़ मौत कांड में पुलिस ने चैताली से दूसरी बार की पूछताछ




आसनसोल : आसनसोल के रामकिशुन डंगाल में कंबल वितरण के दौरान हुई भगदड़ मौत कांड में पुलिस ने दूसरी बार उनके आवास पर जाकर पूछताछ की। इसके पहले पुलिस ने शनिवार को पुछताछ की थी।सोमवार की सुबह 11:00 पुलिस का 7 सदस्यीय एक दल आसनसोल गोधूलि स्थित धनश्याम अपार्टमेंट में चैताली तिवारी के आवास पर गई। हालांकि उनसे पुलिस ने क्या पूछताछ किया। पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है। गौरतलब है कि पुलिस ने पूछताछ के लिए 20 और 22 दिसंबर को नोटिस जारी की थी। लेकिन इन दोनों नोटिस के अनुसार चैताली तिवारी अपने घर पर नहीं मिली। हाईकोर्ट के सुरक्षा कवच मिलने के बाद वह तीसरी नोटिस पर 24दिसंबर को पुलिस के साथ पूछताछ के लिए उपलब्ध हुई। उसके बाद पुलिस ने 24 दिसंबर को ही 26 दिसंबर को चौथी नोटिस दिया। सनद रहे कि कोर्ट के निर्देशानुसार केवल 2 घंटे ही पुलिस पूछताछ कर सकती है। हालांकि पहली बार जब पुलिस की दल चैताली तिवारी से पूछताछ कर लौटी। उसके बाद जितेंद्र तिवारी ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा था कि पुलिस तृणमूल के नेताओं को खुश करने के लिए चैताली तिवारी को परेशान कर रही है।वही भाजपा के पूर्व पार्षद बिगु ठाकुर ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के दबाव में पुलिस ऐसा कर रही है।लेकिन समय आने पर जनता इसका जवाब देगी।हमलोग पीड़ितों के साथ खड़े हैं और हमेशा खड़े रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात