निजी सुरक्षाकर्मियों ने ईसीएल का कोयला उत्पादन एंव ट्रांसपोर्ट किया ठप





सालानपुर-सालानपुर ईसीएल क्षेत्र के निजी सुरक्षा कर्मियों ने गुरुवार सुबह पुनः टेंडर कर सुरक्षाकर्मियों की पुनः बहाली कि मांग को लेकर तृणमूल कांग्रेस के बैनर तले ईसीएल सालानपुर एरिया में कोयला खदान में उत्पादन एंव आपूर्ति के कार्य को ठप कर किया प्रदर्शन। प्रदर्शन के कारण करीब एक घंटे तक कोयला उत्पादन का कार्य बाधित रहा। सालानपुर ईसीएल महाप्रबंधक के ने मौके पर पहुंच ईसीएल कर्मियों से बात कर एंव आश्वसन दिया जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उत्पादन शुरू करने दिया। वही टेंडर के उपरांत ही कोयला आपूर्ति(ट्रांसपोर्ट) को शुरू करने की बात कही। खबर लिखे जाने तक सुरक्षाकर्मी प्रदर्शन पर बैठ कर ईसीएल का ट्रांसपोर्ट को बंद रखा है। निजी सुरक्षाकर्मियों का आरोप है कि वे 25 वर्षो से ईसीएल के विभिन्न कोयला खदान में सुरक्षा कर्मी के रूप में कार्य कर रहे है। ऐसे में उन्हें ईसीएल द्वरा अचानक कार्य से निकाल देना कहा से सही है। करीब 173 सुरक्षाकर्मियों के बारे में नहीं सोच गया। उनके परिवार का क्या होगा। वे क्या करेंगे, कहां जाएंगे? इसलिए वे तत्काल पुनः उन्हें बहाल करने की मांग को लेकर गुरुवार सुबह से प्रदर्शन पर बैठे है। 

मामले की सूचना पा कर सालानपुर ईसीएल महाप्रबंधक वाईपीके सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी परेशानी एंव मांगो को उच्चाधिकारियों के सामने रखा गया है। जल्द ही निर्णय लिया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली