Slide 1 Slide 2 Slide 3

दुबराजपुर पुलिस ने अनुव्रत मंडल को आसनसोल जेल से ले जाकर दुबराज पुर कोर्ट में किया पेश, अदालत ने 7 दिनों के लिए भेजा पुलिस रिमांड पर, ईडी द्वारा अनुव्रत मंडल को दिल्ली ले जाने का मामला लटका




आसनसोल : अनुब्रत मंडल को ईडी द्वारा दिल्ली ले जाने को लेकर नाटकीय मोड़ आया है और इसके साथ ही राज्य पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मंगलवार की सुबह राज्य पुलिस की एक टीम अचानक आसनसोल जेल आई और तृणमूल कांग्रेस के वीरभूम जिला अध्यक्ष अनुव्रत मंडल को लेकर बीरभूम के दुबराजपुर अदालत के लिए रवाना हो गई। सूत्रों के मुताबिक आज सुबह सबसे पहले आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस आसनसोल जेल पहुंची।उसके बाद राज्य पुलिस के विशेष सशस्त्र बल के जवान आए। अनुब्रत मंडल को सुबह आठ बजे जेल से बाहर निकाला गया। 5 वैन पुलिस अधिकारी और सुरक्षा कर्मियों के साथ अनुब्रत मंडल दुबराजपुर अदालत के लिए रवाना हुए। सूत्रों के अनुसार विधानसभा चुनाव के पहले एक हत्या के मामले में पुलिस ने अनुब्रत मंडल को कोर्ट में पेश किया।वीरभूम जिला के दुबराजपुर कोर्ट ने अनुब्रत मंडल 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले शिवठाकुर मंडल नाम के पार्टी कार्यकर्ता की हत्या के प्रयास के मामले में मंगलवार को सात दिन की पुलिस हिरासत में जाने का आदेश दिया। हालांकि पुलिस ने 14 दिन के रिमांड के लिए आवेदन किया था। लेकिन अदालत ने 7 दिन का पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया.





कई लोगों की शिकायत है कि पुलिस ने अनुब्रत को दिल्ली जाने से रोकने के लिए ऐसा कदम उठाया।दिल्ली राउज कोर्ट ने अनुब्रत मंडल को दिल्ली ले जाने की अनुमति दे दी है। ईडी आज अनुब्रत मंडल को दिल्ली नहीं ले जा सकी। क्योंकि अदालत के आदेश की कॉपी आसनसोल सुधार गृह तक नहीं पहुंची।इस अवसर का उपयोग करके मंगलवार सुबह राज्य पुलिस ने उसे तुरंत जेल से बाहर निकाला और दुबराजपुर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया। पुलिस की इस अतिसक्रियता के बाद आलोचनाओं की आंधी आ गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने