एडमिशन फ्रॉड : कोलकाता के शख्स से 30 हजार रुपये की ठगी..



कोलकाता: कलकत्ता के जोका के एक संगीतकार और रचयिता ने आरोप लगाया है कि एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा प्रशिक्षण के लिए एक प्रसिद्ध कोचिंग सेंटर में नौवीं और सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले अपने दो बच्चों को दाखिला दिलाने के नाम पर उनसे ठगी की गई। 

पीड़ित’ डी भट्टाचार्य, ने दो बार लालबाजार में संयुक्त अपराध आयुक्त से कानूनी कार्रवाई शुरू करने का अनुरोध करते हुए शिकायत दर्ज की है।

भट्टाचार्य के अनुसार, उनके दोनों बच्चे 11 नवंबर को एक प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे। "4 दिसंबर की शाम को, दो लोगों ने बेंगलुरू से मुझे फोन किया, यह दावा करते हुए कि परिणाम घोषित हो गया है।

उन्होंने ने कहा कि मैंने छात्रो का उसी शाम ऑनलाइन प्रवेश कर दिया है,दोनों छात्र 60% छात्रवृत्ति का लाभ उठा सकते हैं, बशर्ते उन्होंने तुरंत दोनों बच्चों की एक और ऑनलाइन परीक्षा ली। उन्होंने कहा कि मुझे 30,000 रुपये का भुगतान करना होगा जिसके बाद वे दस्तावेज ऑनलाइन भेज देंगे।

लेकिन भुगतान के बाद जब उन्होंने मेरा डेबिट कार्ड नंबर साझा करने के लिए एक और लिंक भेजा तो मैंने प्रक्रिया रोक दी।

उनका कहना है की 5 दिसंबर को में संस्थान के बांसद्रोणी स्थित कार्यालय गया था। प्रबंधक ने मुझे बताया कि परिणाम अभी प्रकाशित होने बाकी हैं।

"भट्टाचार्य ने दावा किया अब तक उन्हें कुछ डॉकेट नंबर प्रदान किए जाने के अलावा,उन्हें एक पैसा भी वापस नहीं मिला है।

पुलिस ने कहा कि एक प्राथमिकी तैयार की जा रही है और वे जल्द ही कोचिंग सेंटर के सहयोगियों से बात करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली