आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 26 में तृणमूल कांग्रेस द्वारा कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व आसनसोल नगर निगम के उप मेयर वसीम उल हक ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के मंत्री मलय घटक शामिल हुए। इस दौरान 300 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किया गया। इस दौरान अपने व्यक्तव्य में मंत्री ने कहा कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए आर्थिक रूप से कमजोर लोग को कोई दिक्कत ना हो। इसके लेकर ममता बनर्जी सभी विधायकों को यह निर्देश दी है कि ठंड के दिन में कुछ कंबल की व्यवस्था कर जरूरतमंद लोगों के बीच वितरण किया जाए। आसनसोल में भी अत्यधिक ठंड पड़ती है इसी के मद्देनजर आसनसोल उत्तर विधानसभा के अंतर्गत 32 वार्ड पड़ता है। जिसमें हमलोग अपने यथा अनुसार कंबल वितरण कर रहे हैं। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष किया जाता है। राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आम नागरिकों के विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को विशेष निगरानी करती है।इसीलिए ममता बनर्जी ने 74 योजना लागू की है। जिसमें आदमी के जन्म से लेकर मृत्यु तक सभी प्रकार के जरूरत का योजना लागू किया गया है।उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने लक्ष्मी भंडार योजना के तहत 500 से 1000 रुपए तक प्रति महीना महिलाओं के खाते में भेज रही है। स्वास्थ्य कार्ड के अंतर्गत ₹5 लाख तक का किसी भी बड़े अस्पताल में इलाज हो रहा है। रुपाश्री योजना के तहत गरीब परिवार की बच्चियों के शादी के लिए ₹25000 योगदान दिया जा रहा है। मिड डे मील के तहत बच्चों को मुफ्त भोजन मुहैया करवाया जा रहा है। इसके अलावे गरीबों के लिएतृणमूल की सरकार हमेशा खड़ी है। जिसे भी कोई भी परेशानी होगी उसके समाधान के लिए हम लोग हमेशा तैयार हैं।









0 टिप्पणियाँ