अवैध टोटो के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने चलाये अभियान ,किया 13 टोटो जब्त





 रांनीगंज-अवैध टोटो चलाने के खिलाफ अब रांनीगंज ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई है.आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की रानीगंज थाने की पुलिस ने बुधवार रात से गुरुवार तक अवैध रुट से तथा गलत तरीक़े से टोटो चलाने के आरोप में 13 टोटो को जब्त किया है. कई मार्गों पर टोटो के संचालन पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने कई बार अभियान चलाया है, इनमें रानीगंज ट्रैफिक विभाग द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोटो और रानीगंज बाजार से तार बांग्ला की ओर सड़क पर टोटो चलाने पर प्रतिबंध जारी किया गया था. पर कई टोटो चालक उन नियमों की अनदेखी कर इस सड़क पर अवैध रूप से टोटो चला रहे थे. जिससे कई बार दुर्घटना के मामले भी सामने आए , इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए रानीगंज ट्रैफिक पुलिस ने टोटो की आवाजाही पर सख्ती से नियंत्रण करने की पहल की है. बुधवार की रात पुलिस ने रानीसायर और कुनुस्तोरिया क्षेत्र से राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे यात्रा कर रहे पांच टोटो को अनक्लेम कर जब्त किया,वहीं पुलिस ने रानीगंज बाजार से तार बांग्ला के रास्ते में नियम तोड़ने और वन-वे सिस्टम के प्रतिबंध को तोड़ने के आरोप में आठ टोटो जब्त किए. ज्ञात हो कि पुलिस इन टोटो पर विशेष कानून के अनुसार कार्रवाई करेगी. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक पुलिस हमेशा हादसों को टालने के मकसद से मुस्तैद रहती है, और यह उपाय टोटो परिचालन की अनियमितता को ध्यान में रखकर किया गया है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात