एनसीडब्ल्यूए 11 को अविलंब लागू करने की मांग पर ईसीएल के विभिन्न कोलयरियों में जैक ने किया गेट मीटिंग



आसनसोल : कोयला श्रमिकों का राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौता 11 लगभग 17 माह से लंबित है। इसको लेकर जेबीसीसीआई की सात बैठक हो चुकी हैं।लेकिन अभी तक एमजीबी पर कोई बात नहीं बनी है।जिसके बाद सभी केंद्रीय श्रम संगठनों ने मजदूरों के बीच जाने का फैसला लिया। इसी के तहत शुक्रवार को ईसीएल के विभिन्न कोलयरियों, क्षेत्रीय कार्यालयों और मुख्यालय में गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें धेमोमैन कोलयरी, नरसमुंदा कोलयरी, चिनाकुड़ी तीन नंबर कोलियरी,सोदपुर एरिया कार्यालय और संकतोड़िया मुख्यालय भी शामिल है। इस दौरान धेमोमेन कोलयरी इंकलाईन मे एटक, इंटक, सीटू एचएमएस, बीएमएस और टीयुसीसी के द्वारा गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मौके पर कौशिक हलदर, विनोद सिंह, अनिल सिंह, भीम प्रसाद नोनिया, दिनेश नोनिया उमेश तांती आदि उपस्थित थे। इस दौरान संबोधित करते हुए इंटक नेता विनोद सिंह ने कहा कि कोल इंडिया श्रमिकों की 10 वीं वेतन समझौता 30 जून 2021 को समाप्त हो चुकी है। 11वीं वेतन समझौता को लेकर 17 माह बीत चुके हैं। इसको लेकर जेबीसीसीआई की सात बैठकें हो चुकी है।लेकिन कोल इंडिया प्रबंधन 10.5% अधिक एमजीबी देने पर राजी नहीं है। जबकि यूनियनों की मांग है कि 28% एमजीबी दिया जाए। इसको लेकर प्रबंधन राजी नहीं है। दूसरा जो सबसे बड़ी मुद्दा है वह है डीपीई जिसके कारण वेतन बोर्ड लागू करने में बाधक बन रहा है। जब तक डीपीई गाइडलाइन में छूट नहीं दिया जाएगा। तब तक कोयला श्रमिकों की 11 वीं वेतन बोर्ड समझौता नहीं हो सकता। इसको लेकर सभी श्रम संगठन 7 जनवरी को रांची में एक सम्मेलन करेंगे। जिसके बाद आगे की रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा। लेकिन को श्रमिकों के पास अब एकमात्र विकल्प हड़ताल ही बचा है। जिसके लेकर सभी श्रमिकों को मानसिक तौर पर तैयार रहना जरूरी है। क्योंकि केंद्र में बैठी सरकार अंधी, गूंगी और बहरी है। जहां एक तरफ कोल इंडिया के तिमाही लाभ 2100 करोड़ रुपया है। वही श्रमिकों को वेतन बोर्ड देने में 660 करोड़ रुपए खर्च आएगी। लेकिन यह सरकार श्रमिकों को देना नहीं चाहती।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता