बाराबनी आसबनी में रामकोड़ा की हत्या की गुत्थी सुलझी, 10 दिनों की रिमांड




आसनसोल : आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र के बाराबनी प्रखंड के अंतर्गत आसबनी ग्राम के एक खेत में बीते 30 नवंबर की सुबह पूर्व सीपीएम नेता वासुदेव कोड़ा के भाई राम कोड़ा का रक्तरंजित शव पाया गया था। पंचायत चुनाव के पहले इस हत्या को लेकर विपक्षी दल भाजपा और माकपा सत्ता पक्ष पर हमला बार हो गए थे। दोनों दलों के नेताओं ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की थी। लेकिन आसनसोल उत्तर थाना पुलिस ने 1 सप्ताह के अंदर ही इस हत्या की गुत्थी सुलझा ली। इसकी जानकारी देने के लिए मंगलवार को आसनसोल उत्तर थाना परिसर में एडीसीपी सेंट्रल एस एस कुलदीप ने एक प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि 29 नवंबर की रात मृतक राम कोड़ा और उसके दोस्त संजय कोड़ा ने अधिक शराब का सेवन कर लिया था। वे दोनों रास्ते में आ रहे थे कि इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गई।इस दौरान राम कोड़ा गिर गया। जिसके कारण उसके सिर में चोट आ गई। संजय कोड़ा ने सोचा कि यदि जिंदा रहेगा तो फिर लफड़ा होगा, तो उसने उसको खींचकर रास्ते से खेत में लाया और उसका गर्दन दबा दिया। साथ ही लात से उसके गर्दन पर प्रहार किया। जब वह आश्वस्त हो गया कि वह मर गया है,तो संजय कोड़ा वहां से भाग गया। पुलिस ने संजय कोड़ा को को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया।जहां से उसे 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस मौके पर आसनसोल उत्तर थाना के प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात