माकपा के प्रदेश सचिव मोहम्मद सलीम द्वारा की गयी सांगठनिक सभा






रानीगंज-माकपा के प्रदेश सचिव मोहम्मद सलीम गुरुवार को रानीगंज के गिरजा पाड़ा इलाके स्थित माकपा कार्यालय पहुंच कर सांगठनिक बैठक किया. कार्यालय में स्थानीय माकपा नेताओं से बातचीत करने के उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए राज्य सरकार पर जमकर प्रहार किया, इस दौरान उन्होंने टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके प्रिय नेता अनुब्रता मंडल जो कि एक भ्रष्ट नेता हैं, उनके ऊपर कई आरोप हैं और वह फिलहाल जेल में भी बंद है, इसके बावजूद ममता बनर्जी खुद को बंगाल की ईमानदार नेत्री बताती है और लोगों के हित की बात करती हैं. उन्हीं की पार्टी में बड़े-बड़े नेता घोटालेबाज और गबन कारी है.वहीं उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी आदिवासियों से स्नेह का सिर्फ दिखावा करते हैं, और उन्होंने बिरसा मुंडा की जो मूर्ति भी बनाई है उसे खुद आदिवासी समुदाय के लोग नहीं पसंद करते वह बिरसा मुंडा की मूर्ति जैसी लगती ही नहीं किसी अन्य चेहरे वाले इंसान की मूर्ति को बिरसा मुंडा का नाम दे दिया, और आदिवासियों से स्नेह का दावा करते हुए वह उनसे हाथ भी दस्ताने पहनकर मिलाती हैं, यह सारी बातें क्या दर्शाती है यह सब को साफ नजर आता हैं, इन सभी बातों के बीच उन्होंने भारत की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू मौका भी मुद्दा उठाया, उन्होंने कहा कि कैसे कोई किसी के पहनावे बोली -चाली और संप्रदाय के ऊपर टिप्पणी कर सकता है, इस परिस्थिति में उस व्यक्ति का कान पकड़कर हमें उसे सजा देनी चाहिए थी, मगर हमारी लोकप्रिय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस पर भी चुप रही. यह सभी बातें साफ दर्शाती है कि उनकी राजनीति केवल दकियानूसी है, वह सिर्फ राजनीति करती हैं, जनता के बारे में नहीं सोचती उन्हें केवल अपनी कुर्सी और अपने पद से मतलब है. लेकिन वामपंथी ऐसा होने नहीं देगी, ऐसी भ्रष्ट सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेगी, हम जगह-जगह जाकर घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे ताकि भ्रष्टाचारियों की जड़ बंगाल से काट सकें‌.

इस अवसर पर माकपा नेता बंश गोपाल चौधरी , गौरंगो चटर्जी , विवेक चौधरी ,रुनु दत्ता आदि उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात