राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक खड़ी ट्रक को पीछे से तेज गति से आ रही एक अन्य ट्रक ने मारा जोरदार टक्कर, खड़ी ट्रक का खलासी धायल




 आसनसोल: आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट पुलिस सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए हर थाना क्षेत्र में सेफ ड्राइव सेव लाइफ कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान चला रही है।लेकिन दुर्घटना का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है।रविवार की सुबह 3 अलग-अलग दुर्घटनाओं में 6 लोगों की मौत हुई।वही दो लोग घायल हो गए।शिल्पांचल के लोग अभी इस घटना से उबरे ही नहीं की। रविवार की देर रात राष्ट्रीय राज्य मार्ग 2 पर कल्ला के समीप रेड सिग्नल पर खड़ी एक ट्रक को तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने पीछे से जोरदार धक्का मार दिया।जिसके कारण ट्रक के आगे खड़ी 3-4 कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।इसके अलावा खड़ी ट्रक के खलासी घायल हो गया। धक्का इतना जोरदार था की खलासी को निकालने के लिए ट्रक के केबिन को गैस कटर से काटना पड़ा।तब जाकर खलासी को निकाला गया। इस दौरान स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। वही आसनसोल उत्तर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों के सहायता से पुलिस ने खलासी को ट्रक से निकालकर इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेजा। बताया जाता है कि खलासी की पैर में चोट आई है। हालांकि ट्रक चालक सुरक्षित है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता