लाखो का चोरी में श्रवण चौधरी को चार दिनों का रिमांड

 24 अक्टूबर को कर्मियो को बंधक बनाकर किया था लाखो की लूट


चोरी कांड में दुर्गापुर के कई लोहा माफिया शामिल होने की आशंका




दुर्गापुर: दुर्गापुर के बमुनारा इंडस्ट्रियल स्थित बंद पड़ी सारन एलॉयज प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में बीते 24 अक्टूबर को हुई लाखों रुपए का चोरी मामले में काकसा थाना की पुलिस दुर्गापुर के वारीया माना ग्राम निवासी श्रवन चौधरी को गिरफ्तार किया है.पुलिस ने इसे बुधवार माया बाजार रेल गेट समीप लोहा के लोहा काटा से छापामारी कर गिरफ्तार किया था. गुरुवार आरोपी को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया . जहां सुनवाई के दौरान उसे 4 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. आरोपी के खिलाफ दिनांक 24/10/22 के भारतीय दंड विधि 461/ 379 आईपीसी के तहत अभियुक्त बनाया गया है. इस मामले में पुलिस पहले भी वारिया कोल डीपो निवासी एमडी राजू एवं मुर्शिदाबाद के जंगीपुर निवासी मनरूल शेख को गिरफ्तार कर रिमांड पर ले चुकी है. सरवन चौधरी के गिरफ्तारी के बाद अवैध लोहा कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है. घटने के बाद दुर्गापुर के मेन गेट, कादा रोड , एएसपी गेट इलाके में अवैध लोहा कारोबार करने वाले लोहा माफिया भूमिगत हो चुके हैं.

 पुलिस का मानना है कि चोरी कांड में सरवन चौधरी मुख्य रूप से शामिल होने की आशंका है. मालूम हो कि 24 अक्टूबर की रात 18 से 20 की संख्या में हथियार से लैस डकैतों का गिरोह फैक्ट्री का दीवाल फांद कर फैक्ट्री में तैनात पांच सुरक्षाकर्मियों को बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर पूरी रात 

 कीमती सामान की लूट कर फरार हो गए थे .अपराधियों ने प्लांट के विभिन्न यूनिटों में रखें लाखो रुपए का तांबे के कीमती यंत्रों को काट कर लूट की थी. कंपनी के निदेशक अनिकेत गौरव ने घटने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी. पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की गई थी. इस बारे में पुलिस ने बताया कि लाखों की फैक्ट्री में लाखों रुपए की चोरी मामले में सरवन चौधरी के अलावा कई और लोग भी शामिल हैं जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात