कोयला खदान के पानी से बन्द हो गई खेती, डूबा भैरव बाबा का मंदिर






  रानीगंज-ईसीएल के कुनुस्टोरिया एरिया अंतर्गत चलने वाली के बांसड़ा ग्राम स्थित कृषि जमीन पर ईसीएल के कोयला खदान का पानी लंबे समय से छोड़ने से फसल बर्बाद हो गई और कृषकों ने खेती करना ही बंद कर दिया. खेतिहर जमीन में पानी जमा होने के कारण बीते दिन अचानक जमीन धस गई , पानी और बढ़ने और गांव का प्राचीन भैरव मंदिर पानी में डूब गया, जिससे ग्रामीणों का धैर्य का बांध टूट गया . भैरव मंदिर के डूबने के विरोध में गांव के निवासियों ने मंगलवार से ईसीएल के बांसड़ा कोलियरी सी पीट में धरना दे रहे हैं. बुधवार को भी कुछ ग्रामीणो ने खदान के सामने भैरवनाथ की तस्वीर लगाकर खदान के सामने भैरवनाथ की पूजा शुरू कर दी, इसके साथ ही उनका विरोध प्रदर्शन भी चलता रहा. प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि ईसीएल अधिकारियों को उनकी सभी प्रभावित भूमि का तुरंत अधिग्रहण करना होगा, और सिर्फ आश्वासन से नहीं होगा,लिखित में वादा करने के उपरांत नुकसान झेलने वाले भूस्वामियों को पर्याप्त मुआवजा भी देना होगा. अपने इन मांगो के समर्थन में उन्होंने कोलियरी परिसर में विरोध प्रदर्शन किया,। हालांकि इस प्रदर्शन में कोई राजनीतिक बैनर नजर नहीं आया .ग्रामीणों ने सभी राजनीतिक दलों को दरकिनार करते हुए बाँसड़ा कोयला खदान क्षेत्र में अपने अधिकार के लिए आंदोलन शुरू कर दिया.बुधवार को भी उनके विरोध के दौरान भी जब ईसीएल अधिकारियों द्वारा कोई आश्वासन नहीं दिया गया , प्रदर्शनकारियों ने अपना आंदोलन जारी रखा .इसकी खबर पंजाबी मोड़ फाड़ि पुलिस को दी गयी, पुलिस पहुंच कर प्रदर्शकारियों को समझ बुझा कर स्थिति की सामान्य कराया. पुलिस।ने उन्हें इस समस्या का समाधान निकाला जाने का आश्वासन दिया ,तब जाकर धरना समाप्त हुई.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात