रांनीगंज- स्पोर्ट्स असेंबली संस्था की और से दो दिवसीय आयोजित स्पोर्ट्स असेंबली प्रीमियर लीग (एस ए पी एल) क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच आर्किड ओरीएंस टीम एवं अरोमा लायंस टीम के बीच खेला गया . जिसमें आर्किड ओरिएन्स टीम ने मैच जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.देर रात तक चले इस टूर्नामेंट में स्पोर्ट्स असेंबली का मैदान दर्शकों से भरा रहा. अध्यक्ष पवन बाजोरिया ने बताया कि कुल 6 टीम इस सीएपीएल क्रिकेट डे नाइट टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था ,6 वर्षो से यह टूर्नामेंट आयोजित की जा रही है .कुल 10 ओवर के इस खेल में आरोमा लायंस टीम ने टॉस जीत पहले बैटिंग कर 10 ओवर में 6 विकेट खो कर 121रन बनाए ,जिसके जवाब में आर्किड ओरिएन्स टीम 8 ओवर में लक्ष्य पूरा कर मैच।को अपने नाम कर लिया. सचिव सौरभ खेतान ने बताया कि संस्था प्रांगण को रंग बिरंगे एलईडी लाइट से सजाया गया .मैच का हर पल रोमांच से भरा रहा.
अनीश पोद्दार ने बताया कि रनर टीम ,विनर टीम में से सर्वश्रेष्ठ बोलर अमित तोदी, सर्वश्रेष्ठ बैट्समैन सुभाशीष चावला, सर्वश्रेष्ठ फील्डर छितिज बजाज ,मैन ऑफ द मैच अंकित सराफ, मैन ऑफ द टूर्नामेंट अक्षत खैतान को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर संस्था के सतीश खेमका, दीपक जलान, कमल नयन झुनझुनवाला ,अनिल पोद्दार , मनोज शर्मा ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया.










0 टिप्पणियाँ