बांकुड़ा - एसबीआई के रीजनल ऑफिस बांकुड़ा के तत्वावधान में बांकुरा बंगा विद्यालय के सभागृह में मुद्रा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां छोटे, बड़े ,एवम खुदरा व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए मुद्रा लोन की बारे में जानकारी दी गई. पचास हजार से दस लाख रुपए तक के लिए मुद्रा लोन की व्यवस्था की गई . कार्यक्रम के तहत आवेदन करने वाले 40 लोगों को लोन प्रदान किया गया. मौके पर बांकुड़ा रीजनल ऑफिस के चीफ मैनेजर सेल्स एंड बिजनेस डेवलपमेंट सुकुमार राय कहना की छोटे-बड़े एवं खुदरा व्यवसाई खुद को स्वावलंबी कर सकें इसके लिए ही प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत मुद्रा लोन की व्यवस्था की गई है, जहां तीन प्रकार के श्रेणी में लोन की व्यवस्था की गई है शिशु लोन के तहत पचास हजार रुपए , किशोर लोन के तहत पांच लाख रुपए एवं तरुण लोन के तहत दस लाख रुपए मुद्रा लोन की व्यवस्था की गई है. कार्यक्रम के तहत आवेदन करने वाले 40 लोगों को लोन प्रदान किया गया
कार्यक्रम के तहत उपस्थित विशिष्ट लोगों में एसबीआई रीजन के रीजनल मैनेजर दीपक कुमार, डी आई सी के महाप्रबंधक चंदन सेन एवं बांकुरा बंगा विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिमेष चौधरी के अलावा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे.









0 टिप्पणियाँ