सठिक रूप से राशन प्रदान किये जाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने दिया फ़ूड इंस्पेक्टर को ज्ञापन




 जामुड़िया - राज्य सरकार के दवारा गरीब को दिये जाने वाले राशन वितरण निघा अंचल के वार्ड संख्या 10 इलाकों के लोगों मे सही समय पर ओर सही रूप से नही मुहैया नहीं करवाया जा रहा है .इसे मुहैया करवाने के लिए को लेकर जामुड़िया ब्लॉक एक कांग्रेस कमेटी के तरफ से गुरूवार जामुड़िया फूड सप्लाई इंस्पेक्टर के कार्यालय में एक ज्ञापन दिया गया. जिसमें पिछले कई दिनों से निंघा में चल रहे राशन दुर्नीति के खिलाफ राशन वितरण से संबंधित विभिन्न समस्याओं को एक लिखित शिकायत दर्ज की गई.विश्वनाथ यादव सदस्य पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जामुड़िया के फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर समीर कुमार दास से निंघा के सरकारी राशन दुकान शांति चंद और संध्या चंद के दुकान का 600 बोरा 300 क्विंटल अनाज झरना विश्वास और इंद्रनील विश्वास के सरकारी राशन दुकान में जमा नहीं कराने पर सवाल पूछा.समीर कुमार दास, इंस्पेक्टर फूड एंड सप्लाई जामुड़िया ने जवाब देने में अपनी असमर्थता व्यक्त की. मौके पर सोमनाथ चटर्जी, सचिव ,पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस कमेटी ने बायोमेट्रिक मशीन के द्वारा राशन उपभोक्ताओं के नाम के आगे लाल दाग लग जाने से उपभोक्ताओं को राशन न मिलने के विषय में सवाल पूछे. जवाब में जामुड़िया फूड एंड सप्लाई विभाग के अधिकारी ने कहा की इलाके वासी कराने से उपभोक्ताओं को पुनः राशन मिलना संभव हो सकेगा .जामुड़िया ब्लॉक एक कांग्रेस कमेटी के महासचिव शांति गोपाल साधु ने कहा कि किसी भी राशन की दुकान से चीनी राशन उपभोक्ताओं को नहीं दिया जाता है.इस पर समीर कुमार दास इंस्पेक्टर फूड एंड सप्लाई जामुड़िया ने कहा की अंत्योदय योजना के अंतर्गत आने वाले परिवारों को चीनी दिया जाता है. ज्ञापन देकर लौटे कांग्रेसी नेताओं ने एक स्वर से कहा जामुड़िया फूड एंड सप्लाई ने सभी सवालों के गोल मटोल उत्तर दिए हैं . हम लोग जनता की हक में आवाज उठाते रहेंगे .600 बोरा अनाज का गबन और चीनी न मिलने की शिकायत का विभागीय जांच कराने के पक्ष कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी. साथ ही अंत्योदय योजना के अंतर्गत आने वाले परिवारों के लिए चीनी न मिलने की शिकायत उच्च अधिकारियों तक करने का कार्यक्रम बहुत जल्द ही बनाया जाएगा. इस अवसर पर उपस्थित थे युवा कांग्रेसी नेता फिरोज खान, शांति गोपाल साधु , गंगा नोनिया , रूस्तम अंसारी एवं अन्य .


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात