गुरु नानक साहिब जी का प्रकाश उत्सव गुरु मर्यादा के अनुसार संपन्न

 20 से 30 हजार की संख्या में जुटी थी संगत, सबने गुरबाणी पाठ सुनने के बाद छका लंगर 





आसनसोल : गुरु नानक जयंती को गुरु पर्व, प्रकाश पर्व, गुरु पूरब कहा जाता है। इस दिन सिखों के पहले गुरु गुरुनानक देव जी का जन्म हुआ था। प्रकाश पर्व हर साल कार्तिक महीने के पूर्णिमा को मनाई जाती है। गुरुनानक देव जी ने ही सिख धर्म की स्थापना की थी। इस दिन सिख समुदाय के लिए लोग सुबह प्रभात फेरी निकालते हैं। गुरुद्वारे जाकर मत्था टेकते हैं व कीर्तन करते हैं। गुरु पर्व पर चारों ओर दीप जला कर रोशनी की जाती है। आसनसोल शिल्पांचाल में भी गुरुपर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। सभी गुरुद्वारों को बेहतर ढंग से सजाया गया। इस अवसर पर आसनसोल बर्नपुर एवं क्षेत्र के अन्य गुरुद्वारों में गुरुवाणी की पाठ की गई।पटियाला पंजाब से विशेष रूप से बुलाए गए कीर्तनी जत्था जगतेस्वर सिंह ने गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से संगतों को निहाल किया।वही ज्ञानी हरेंद्र सिंह अलवर वाले प्रचारक ने गुरबाणी कथा के द्वारा गुरु नानक साहिब जी के जीवन के बारे में संगत को अवगत कराया एवं गुरु नानक साहिब जी के उपदेशों पर चलने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा हमें गुरू नानक जी के आदर्शों को अपने जीवन में डालना होगा तभी जाकर हम लोग उस परमपिता के कार्यों को सफल कर सकेंगे। इस मौके पर आसनसोल गुरुद्वारा में आसनसोल के मेयर विधान उपाध्याय,उपमेयर अभिजीत घटक, वाशिम उल हक, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी एवं नगर निगम के पार्षद गुरुदास चटर्जी, डाक्टर देबाशीष सरकार मत्था टेका।  

इस बार गुरू नानक नगर कम्युनिटी हॉल में 20 हज़र से ऊपर की संख्या में श्रद्धालु आए थे। इस कार्यक्रम में प्रधान अमरजीत सिंह भरारा, सचिव बलजिंदर सिंह ढिल्लों, जॉइंट सचिव तलविंदर सिंह ढिल्लों, कैसियर अमरजीत सिंह उप्पल, उप प्रधान गुरचरण सिंह भरारा, सुखराज सिंह, दविंदर सिंह के अलावा अन्य गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात