हाड़ा भांगा में सप्ताह व्यापी श्रीमद्भागवत महायज्ञ का आयोजन





 रानीगंज - रानीगंज ब्लॉक के तीराट ग्राम पंचायत अंतर्गत हाड़ा भांगा दुर्गा पूजा समिति द्वारा बीते वर्ष की भांति इस बार भी स्थानीय फुटबॉल मैदान में सप्ताह व्यापी श्रीमद्भागवत महायज्ञ एवं मोक्षदायिनी महा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है.सोमवार को इस महायज्ञ का शुभारंभ 108 महिलाओं द्वारा स्थानीय दामोदर नदी से कलश में जल भरकर इलाके में परिक्रमा कर हुई. यह भागवत महायज्ञ भागवताचार्य राघवेंद्र ठाकुर जी महाशय के मुखारविंद से की जा रही है. राघवेंद्र ठाकुर ने बताया श्रीमद्भागवत हमें जीवन जीने की कला के साथ-साथ इनके श्रवण मात्र से ही कष्टों का निवारण होता है .प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में श्रीमद्भागवत का अध्ययन.एवं श्रवण जरूर करना चाहिए. भागवत के माध्यम से हमें मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस अवसर पर आयोजक मंडल के सदस्य चंडी अधिकारी, शशांक को गोप, मृत्युंजय गोप, सपन घोष ,परिमल घोष ने बताया कि कोरोना काल के पश्चात बीते 2 वर्षों से ग्राम की रक्षा एवं सुख शांति के लिए श्रीमद्भागवत महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. सप्ताह व्यापी इस महायज्ञ में रोजाना काफी संख्या में भक्तगण उपस्थित हो रहे हैं. इस महायज्ञ के समापन के दिन महा भंडारा के तहत खिचड़ी भोग का आयोजन की जाएगी.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार